मोतीलाल वोरा के निधन पर कृपाशंकर सिंह ने जताया गहरा दुख 

मुंबई |      मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे , उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 18 वर्षों तक कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मोतीलाल वोरा के निधन से उन्हें गहरा आघात लगा है स्व. मोतीलाल वोरा लोकप्रिय और सफल राजनीतिज्ञ होने के साथ – साथ एक महान इंसान थे , उनका जाना देश की एक बड़ी क्षति है कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का राज्यपाल रहते हुए स्वर्गीय मोतीलाल वोरा ने अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए , सही अर्थों में वह एक महामानव थे , कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की आत्मा की शांति हेतु वेे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं , ईश्वर उनके परिजनों को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे      |