विपक्ष द्वारा प्रायोजित किसान आंदोलन की प्रधानमंत्री ने खोली पोल :- तिवाना 

मुंबई |       पिछले कुछ दिनों से विपक्षी दलों द्वारा प्रायोजित किसान आंदोलन की आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोल खोलते हुए उनकी जमकर लताड़ लगाई , मुम्बई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा के मार्गदर्शन व युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजेंदरसींग तिवाना के नेतृत्व में पूरे शहर में विशेष एल.ए.डी. स्क्रीन के माध्यम से आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के किसानों को सम्बोधन का सीधा प्रसारण मुम्बई के किसानों को दिखाया गया , किसान बिल की सच्चाई तथा विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठ से उनको अवगत करवाया गया , मुम्बई भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष तिवाना ने बतलाया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्बोधन से किसानों के मन मे बिठाये गए सभी भ्रम दूर हो गए , विपक्षी दलों की षडयंत्रो का पर्दाफाश हो गया , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस लताड़ को विपक्ष सदैव याद रखेगी , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सम्बोधन को मुंबई के सभी किसानों तक पहुंचने के लिए शहर के 27 विभिन्न स्थानों विशेष स्क्रीन मुबई युवामोर्चा द्वारा लगाया गया था           |