रेप के आरोप में अनुराग कश्यप को समन

मुंबई |     मुंबई में रहने वाली साउथ की एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा लगाए रेप के आरोप में फंसे निर्माता अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे पूछताछ करेगी और आपको बता दे कि बुधवार को कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है सूत्र का कहना हैं कि समन में उन्हें पुलिस ने बिना अनुमति मुंबई नहीं छोड़ने के लिए भी कहा है हालांकि एक्ट्रेस के आरोपों को कश्यप ने वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर पूरी तरह से खारिज किया है और बेबुनियाद बताया है और इससे पहले मंगलवार को एक्ट्रेस पायल घोष ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी इसमें उन्होंने अनुराग कश्यप से अपनी जान का खतरा बताया था राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था कि रेप का आरोपी सड़क पर खुलेआम घूम रहा है इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए राजभवन में एक्ट्रेस के साथ आर.पी.आई. प्रमुख रामदास आठवले भी मौजूद थे एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी जानकारी के लिए बता दे कि 22 सितंबर को एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर – प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया है एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म , गलत बर्ताव , गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

और इस मामले को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पर निशाना साधा है स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने पायल घोष केंद्रीय मंत्री राठदास आठवले , वकील नितिन सतपुते और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ नजर आ रही हैं इस तस्वीर के साथ स्वरा भास्कर ने लिखा है कि अच्छा होता अगर मंत्री आठवले जी यह समर्थन हाथरस सामूहिक बलात्कार की पीड़िता जिनका निधन हुआ उसे और उसके परिवार को भी देते    |