Hindi News / महाराष्ट्र

ठाणे शहर में गड्ढों के खिलाफ मनसे का आंदोलन 

Article Top Ad

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) | शहर में मानसून की शुरुआत के साथ ही ठाणे शहर के लोगों को सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( MNS ) का आरोप है कि घटिया काम और भ्रष्टाचार से लोगों की जान खतरे में पड़ रही है और इस भ्रस्टाचार की वजह से ना जाने कितने लोगो ने अपनी जान गवा दी है इसके वजह से MNS ठाणे शहर के अध्यक्ष रवींद्र मोरे की अगुवाई में मनसे का एक अनोखा आंदोलन किया गया जिसमें गड्ढों में पौधे लगाए गए और ठाणे महानगरपालिका की लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए सवाल भी उठाया गया कि : “क्या हमें गड्ढे भरने के बजाय पेड़ लगाने होंगे ?”

MNS ने ठाणे मनपा को चेतावनी दी है कि वह शहर के सभी खतरनाक गड्ढों को तुरंत अच्छी गुणवत्ता वाले तरीकों से भरे नहीं तो मनसे नागरिकों को साथ लेकर और भी जबरदस्त आंदोलन करेगी गौरतलब है कि नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा कहना मनसे पदाधिकारियों का है ।
इस आंदोलन के मौके पर नैनेश पाटणकर ( ज़िला सचिव ), संदीप सालुंखे (डिविजन अध्यक्ष ), राजू बागवे, पप्पू कदम, किरण धमाल, विनायक बिटला, विनायक नलावडे, शुभम घोगले, संजय भुजबल और स्वप्निल बोराडे समेत कई अन्य लोग मौजूद थे अब देखना यह दिलचस्प होगा की मनसे के इस आंदोलन का ठाणे मनपा के अधिकारिकारियो पर कितना असर होता है |

Article Inline Ad
Article Bottom Ad