मुंबई । मुंबई की कफ परेड पुलिस ने एक बेहद सराहनीय और मुस्तैद कार्रवाई करते हुए 3 लापता नाबालिग लड़कियों को महज 6 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला , पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लड़कियों के परिवारों ने बड़ी राहत की सांस ली है , क्या है पूरा मामला ? मिली जानकारी के मुताबिक कफ परेड पुलिस स्टेशन में तीन नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत जांच शुरू कर दी और तकनीकी विश्लेषण से मिली कामयाबी मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) और बेहतरीन जांच कौशल का इस्तेमाल कर सुरागों के सहारे सिर्फ छह घंटे के भीतर तीनों लड़कियों को कर्जत और रायगढ़ इलाके से ढूंढ निकाला ।
गौरतलब है कि पुलिस ने लापता लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद पुलिस ने तीनों लड़कियों को उनके माता – पिता को सौंप दिया है , मुंबई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और कुशलता की हर तरफ तारीफ हो रही है, जिसने समय रहते इन मासूम बच्चियों को किसी भी अनहोनी से बचा लिया ।