Hindi News / उत्तर प्रदेश

रसड़ा में मंसा देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Article Top Ad

रसड़ा , बलिया ( कृष्णा शर्मा ) |  स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा खलीलपुर गांव में समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर श्री लल्लन शर्मा की धर्मपत्नी स्वर्गीय मंसा देवी की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया  जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं नागरिकों ने हिस्सा लिया , कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय मंसा देवी की स्मृतियों को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज द्वारा स्वर्गीय मंसा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

परिवार की श्रद्धा को बताया समाज के लिए संदेश

रसड़ा में मंसा देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा कि यह परिवार भाग्यशाली है कि स्वर्गीय मंसा देवी के निधन के बाद भी उनकी स्मृतियों को जीवंत रखा जा रहा है और हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है , उन्होंने कहा कि अपने दिवंगत परिजनों को याद करना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है उन्होंने कहा कि समाज को लल्लन शर्मा जी के इस प्रयास से सीख लेनी चाहिए ताकि परिवार और समाज के बीच मानवीय संवेदनाओं और आपसी जुड़ाव को मजबूत किया जा सके ।

लल्लन शर्मा ने साझा कीं मंसा देवी की स्मृतियां

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर एवं समाजसेवी लल्लन शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी मंसा देवी के जीवन और उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद और स्थानीय लोगों के बीच सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है , उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि पर माता-बहनों को साड़ी , पुरुषों को वस्त्र और उपस्थित लोगों को महाप्रसाद वितरित किया जाता है उनका कहना था कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं बल्कि सामाजिक सेवा और जरूरतमंद लोगों के साथ जुड़ाव को भी आगे बढ़ाना है ।

विशिष्ट अतिथियों ने रखे विचार

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार रखे इनमें आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, पूर्व प्रधान रामजी शर्मा, डॉ. धीरज विश्वकर्मा, डॉ. तेज बहादुर, ग्राम सभा प्रधान अनोद यादव, महिला रसोइया जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा और श्याम कृष्ण गोयल प्रमुख रूप से शामिल रहे , अतिथियों ने स्वर्गीय मंसा देवी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को जारी रखने की सराहना की ।

सैकड़ों नागरिकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में साधना देवी, विमला भारती, संजू ठाकुर, लक्ष्मी देवी, ओमप्रकाश शर्मा, सीताराम शर्मा, कृष्णा शर्मा, रामजी शर्मा, बब्बन शर्मा, रुद्र प्रताप शर्मा, ठाकुर मंगल सिंह, आकाश शर्मा, अनूप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील सरदास पुरी और लल्लन बागी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे , कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों ने स्वर्गीय मंसा देवी को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की ।

सेवा और स्मृति को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पुण्यतिथि को केवल औपचारिक श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रखा गया परिवार की ओर से वस्त्र और महाप्रसाद वितरण के माध्यम से सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया , आयोजकों के अनुसार दिवंगत परिजन की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है इससे पारिवारिक स्मृतियों के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है , कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान गौरी शंकर जी ने की जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया श्रद्धांजलि सभा के समापन पर स्वर्गीय मंसा देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उपस्थित लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की ।

 

Article Inline Ad
Article Bottom Ad