Hindi News / देश / विदेश

टेस्ला कंपनी ने ठाणे के विवियाना माल में किया डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत

Article Top Ad
ठाणे | टेस्ला कंपनी द्वारा ठाणे के विवियाना माल में भी डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत  की गई जिसमें इसकी यूबी (UB) पार्किंग में 11 किलोवाट (kW) क्षमता वाले चार एसी (AC) डेस्टिनेशन चार्जर्स लगाए गए हैं , जो 99.95% अपटाइम के साथ आसान और भरोसेमंद चार्जिंग का अनुभव देते हैं , इस शुरुआत के साथ ही 12 से 19 अगस्त तक लेक शोर ठाणे के कोर्टयार्ड में पहला ‘टेस्ला एक्सपीरियंस’ आयोजित किया जा रहा है यहाँ लोग मॉडल वाई (Model Y) और मॉडल वाई एल (Model Y L) को करीब से देख सकते हैं और टेस्ला की वेबसाइट पर जाकर टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं  , गौरतलब है कि रेफर एंड अर्न प्रोग्राम के तहत अपने दोस्तों या परिवार को गाड़ी रेफर करके ₹11,000 की रकम भी कमा सकते हैं जिसका इस्तेमाल सुपरचार्जिंग या नई टेस्ला के लिए किया जा सकता है इसके अलावा रेफरल लिंक से गाड़ी बुक करने वाले पहले 10 ग्राहकों को सीधे ₹22,000 की छूट भी मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है |
बता दे कि मॉडल वाई (Model Y – 2026) ग्रोक एआई (Grok AI) अपडेट के साथ आने वाली इस प्रीमियम रियर – व्हील ड्राइव कार में 2,138 लीटर का कार्गो स्पेस है और यह 0 से 100 किमी / घंटा की रफ्तार 5.9 सेकेंड में पकड़ती है और इसकी रेंज 500 किमी (WLTP) तक है जिसकी कीमत लगभग  ₹50,89,000 से शुरू है , जिसकी ईएमआई ₹39,990 (₹6,00,000 डाउन पेमेंट के साथ) से शुरू होती है ।
ज्ञात हो कि इस मॉडल वाई एल (Model Y L) ऑल – व्हील ड्राइव 6 – सीटर फैमिली एसयूवी है जिसमें 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस मिलता है और  यह कार 5.0 सेकेंड में 0 से 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ती है और इसकी रेंज 681 किमी तक है इसकी शुरुआती कीमत ₹61,99,000 है और ईएमआई ₹49,990 (₹6,50,000 डाउन पेमेंट के साथ) से शुरू होती है ।
इस चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत करते वक्त टेस्ला के कर्मचारी ने बताया कि कंपनी अपने नेटवर्क का विस्तार करने में लगी हुई है जिससे आने वाले वक्त में ग्राहकों को अच्छी सर्विस दिया जा सके और इस स्टेशन को मिलाकर अब भारत में टेस्ला के कुल 7 चार्जिंग स्टेशन हो गए हैं जिनमें 20 सुपरचार्जर और 24 डेस्टिनेशन चार्जर्स शामिल हैं अब देखना यह है कि ग्राहकों का टेस्ला कंपनी किस तरह से ध्यान आकर्षित करता है ।
भारत में टेस्ला चार्जिंग नेटवर्क की स्थिति
राज्य लोकेशन (जगह) सुपरचार्जर्स की संख्या डेस्टिनेशन चार्जर्स की संख्या
ठाणे लेक शोर ठाणे (Lake Shore Thane) 4
गुरुग्राम डीएलएफ होराइजन सेंटर (DLF Horizon Center) 4 3
दिल्ली नेक्सस सिलेक्ट सिटीवॉक (Nexus Select CITYWALK) 6
दिल्ली वर्ल्डमार्क 3, एयरोसिटी (Worldmark 3, Aerocity) 4 3
Article Inline Ad
Article Bottom Ad