मुंबई : अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद की ओर से शनिवार , 17 अक्टूबर 2026 को मुंबई में भव्य पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा परिषद के मुख्य ट्रस्टी एस. एम. देशमुख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है , परिषद के अनुसार समारोह शाम 6 बजे मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित होगा इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘बालशास्त्री जांभेकर जीवन गौरव पुरस्कार’ वरिष्ठ पत्रकार हेमंत देसाई को प्रदान किया जाएगा पुरस्कार के तहत 25 हजार रुपये नकद, सम्मान – पत्र और स्मृति चिह्न दिया जाएगा ।
उद्धव ठाकरे के हाथों होगा पत्रकारिता पुरस्कारों का वितरण ….
गौरतलब है कि अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद की ओर से हर वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है इस वर्ष भी हिंदी, मराठी, कृषि, स्वास्थ्य और खोजी पत्रकारिता सहित अलग – अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा ।
इन पत्रकारों को मिलेंगे विभिन्न पुरस्कार …..
परिषद की ओर से घोषित पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है :
- आचार्य अत्रे स्मृति पुरस्कार: वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत कदम
- सावित्रीबाई फुले पत्रकारिता पुरस्कार: जान्हवी मुळे
- हिंदी पत्रकारिता के भीष्माचार्य बाबूराव पराडकर पुरस्कार: अनुराग त्रिपाठी
- दत्ताजीराव तटकरे स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार: सचिन परब, मुंबई ब्यूरो चीफ, ईटीवी
- स्वतंत्रता सेनानी मनोहरपंत चिवटे स्वास्थ्य पत्रकारिता पुरस्कार: संतोष आंधळे
- माणिकराव देशमुखे देवडीकर कृषि पत्रकारिता पुरस्कार: सुनील पाटील, सकाळ, कोल्हापुर
- भगवंतराव इंगळे स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार: अविनाश महालक्षे, नागपुर
- नागोजीराव उर्फ अण्णासाहेब दुधगावकर स्मृति पुरस्कार: अभय देशपांडे
- प्रमोद भागवत स्मृति खोजी पत्रकारिता पुरस्कार: महेश तिवारी, न्यूज18 लोकमत, गड़चिरोली
- संतोष पवार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार: बापूसाहेब जाधव, सातारा, ग्रामोद्धार
पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान को मिलेगा सम्मान …..
अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद पत्रकारों के हितों और पत्रकारिता के विकास से जुड़े विषयों पर काम करने वाली संस्था है। परिषद के इन पुरस्कारों का उद्देश्य पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों के कार्यों को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है , इस वर्ष के पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा , कार्यक्रम को लेकर परिषद के पदाधिकारियों ने पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है ।
पत्रकारों से समारोह में शामिल होने की अपील…..
परिषद के मुख्य ट्रस्टी एस. एम. देशमुख, अध्यक्ष शिवराज काटकर, ट्रस्टी शरद पावळे और किरण नाईक, मुंबई शाखा अध्यक्ष राजा आचाटे, मुंबई अधिस्वीकृति समिति के अध्यक्ष दीपक कैतके, डिजिटल मीडिया परिषद के अनिल वाघमारे तथा अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम की तारीख, समय और स्थान…..
- कार्यक्रम: पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह
- तारीख: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
- समय: शाम 6 बजे
- स्थान: यशवंतराव चव्हाण सेंटर, मुंबई
- मुख्य अतिथि: उद्धव ठाकरे
परिषद ने सभी पत्रकारों से समारोह में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है |