ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) | ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान रेलवे का कथित फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है , इस मामले में पीटर अहरोम यादव नामक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 204, 205, 318, 319, 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है |
मिली जानकारी के अनुसार दादर – अंबरनाथ लोकल ट्रेन में टिकट जांच के दौरान टीटीआई जुबेर मेहबूब देसाई को एक व्यक्ति की पहचान और उसके रेलवे पहचान पत्र पर संदेह हुआ संदेह होने पर ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आरोपी को उतारा गया , इसके बाद टीटीआई जुबेर मेहबूब देसाई आरोपी को वरिष्ठ सेक्शन टीसीआई राजेश शेट्टी, हेड टीसी बिजेंद्र कुमार और रविराज पिंडी के पास ले गए वहां रेलवे पहचान पत्र की जांच की गई जांच में पहचान पत्र कथित तौर पर बनावटी पाया गया ।
ज्ञात हो कि आरोपी पीटर अहरोम यादव ने रेलवे कर्मचारी के नाम पर पहचान पत्र तैयार किया था पहचान पत्र पर उसका पद Sr. Engineer (OHE) और कार्यालय Sr. DEE (OHE), CSMT, Electrical Department दर्शाया गया था , मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल बी. बी. गायकवाड़ और सापोफौ राजपूत ने जांच प्रक्रिया में हिस्सा लिया इसके साथ ही ठाणे रेलवे स्टेशन के पुलिस कर्मचारियों नागलोत और पाटिल ने मामले की आगे की जांच की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया ।
रेलवे पुलिस की यात्रियों से अपील ……
इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति की पहचान रेलवे पहचान पत्र या कर्मचारी होने के दावे पर संदेह होता है तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन या रेलवे पुलिस को दें समय पर सूचना मिलने से फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और रेलवे व्यवस्था की सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिल सकती है ।