‘जूनियर साइंटिस्ट’ सोहम साल्वे और अदिति ठक्कर बने ‘स्पेसक्रैट्स एंबेसडर’, कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने की जमकर सराहना
ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) | ठाणे जिले के दो होनहार स्कूली छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है बदलापुर के सोहम साल्वे और डोंबिवली की अदिति प्रवीण ठक्कर को ठाणे जिले के लिए ‘स्पेसक्रैट्स एंबेसडर’ नियुक्त किया गया है।
जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने दोनों युवा प्रतिभाओं से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता की सराहना की |
1 लाख छात्रों में चयन सोहम बने ‘जूनियर साइंटिस्ट’
पुणे स्थित ‘स्पेसक्रैट्स यूनिवर्सिटी’ द्वारा देशभर के करीब 1 लाख छात्रों के बीच बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसमें 10 हजार छात्रों के इंटरव्यू के बाद अंतिम चरण के लिए 1 हजार छात्रों का चयन हुआ है ।
गौरतलब है कि इस कठिन चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल करने वाले बदलापुर के सोहम साल्वे ने ‘जूनियर साइंटिस्ट’ के रूप में विशेष प्रशिक्षण पूरा किया बता दे कि सोहम पोडार इंटरनेशनल स्कूल, बदलापुर के छात्र हैं और उन्होंने महज 9 – 10 वर्ष की उम्र से ISRO-मैजिका और स्पेसक्रैट्स के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण शुरू किए थे |
ज्ञात हो कि सोहम ने पिछले तीन वर्षों में अंतरिक्ष और ब्रह्मांड पर तीन किताबें लिखी हैं वर्तमान में वे ‘इंटरनेशनल साइंटिस्ट प्रोग्राम’ के दूसरे वर्ष में रिसर्च कर रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने लगातार दो वर्षों तक इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें पिछले वर्ष सिल्वर ऑनर और इस वर्ष ब्रॉन्ज ऑनर हासिल किया उन्होंने एक क्षुद्रग्रह (Asteroid) पर भी सफलतापूर्वक शोध किया है सोहम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें हाल ही में ‘बदलापुर रत्न’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया |
अदिति ने खोजे 16 क्षुद्रग्रह
डोंबिवली के के.वी. पेंढारकर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा अदिति प्रवीण ठक्कर ने भी अंतरिक्ष विज्ञान में असाधारण उपलब्धि हासिल की है आठवीं कक्षा से ही अंतरिक्ष अनुसंधान में रुचि रखने वाली अदिति ने ब्रह्मांड में 16 क्षुद्रग्रहों की खोज की अदिति के शोध को अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई है और उनके शोध से संबंधित जानकारी NASA की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की गई है ।
‘हर घर से साइंटिस्ट’ का सपना साकार करने की पहल
अदिति और सोहम को ‘स्पेसक्रैट्स एंबेसडर’ बनाए जाने का उद्देश्य ठाणे जिले के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं अनुसंधान की निःशुल्क ट्रेनिंग उपलब्ध कराना है , इस पहल के तहत जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति आकर्षित करने और उन्हें रिसर्च के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा , आयोजकों के अनुसार, ‘हर घर से साइंटिस्ट’ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
दावा किया गया है कि ठाणे देश का पहला जिला बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है जहां विद्यार्थियों के लिए इस तरह की निःशुल्क स्पेस रिसर्च ट्रेनिंग पहल शुरू की जा रही है आगे चलकर इस अभियान को देशभर में विस्तार देने की योजना है ।
कलेक्टर ने बढ़ाया दोनों युवा वैज्ञानिकों का हौसला
जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने सोहम और अदिति की वैज्ञानिक जिज्ञासा, शोध के प्रति उनकी रुचि और कम उम्र में हासिल की गई उपलब्धियों की विशेष रूप से प्रशंसा की उन्होंने दोनों छात्रों को भविष्य में और बेहतर अनुसंधान करने तथा अंतरिक्ष अभियानों में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया , इस अवसर पर डॉ. युवराज लंबोले, स्पेस साइंटिस्ट प्रवीण वाकोडे, सोहम साल्वे, अदिति ठक्कर , उनके माता-पिता और जिला कलेक्टर के निजी सहायक गिरीश काले उपस्थित रहे।
ठाणे से अंतरिक्ष की ओर नई उड़ान
दो युवा चेहरे अंतरिक्ष के बड़े सपने और वैज्ञानिक अनुसंधान की नई उड़ान सोहम और अदिति की उपलब्धि ठाणे जिले के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन सकती है और आने वाले समय में और नए वैज्ञानिक हमारे देश का नाम रोशन कर सकते है , जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने युवाओ से अपील की है कि जिस प्रकार इन दोनों युवाओ ने अपनी लगन और मेनहत से यह साबित कर दिया की अपने सपनो को कैसे पूरा कर देश और समाज में अपनी अलग पहचान बनाया जाता है ऐसे ही हमारे युवाओ को आगे आकर अपने समाज और देश हित के काम करना चाहिए |