MMRDA के आरक्षित भूखंड के इस्तेमाल पर उठे सवाल, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी
ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) | ठाणे महानगरपालिका अंतर्गत लोकमान्य नगर – सावरकर नगर प्रभाग समिति क्षेत्र में लोकमान्य नगर बस डिपो के सामने MMRDA के लिए आरक्षित भूखंड पर कथित अवैध रिक्शा पार्किंग और हर मंगलवार लगने वाले साप्ताहिक बाजार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को लेकर अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है , इस मामले में राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के ठाणे शहर युवा अध्यक्ष साईनाथ खरात ने लोकमान्य नगर – सावरकर नगर प्रभाग समिति के कमिश्नर बनसोडे को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है ।
आरक्षित भूखंड पर अवैध पार्किंग का आरोप
गौरतलब है कि शिकायत के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से MMRDA के लिए आरक्षित भूखंड का कथित तौर पर रिक्शा पार्किंग के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है , खरात का आरोप है कि इस वजह से क्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका से नागरिकों में चिंता का माहौल है , शिकायत में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर भी नागरिकों की चिंता का उल्लेख किया गया है ऐसे में प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है ।
मंगलवार का साप्ताहिक बाजार भी बना परेशानी का कारण
खरात ने हर मंगलवार सड़क किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार का मुद्दा भी उठाया है उनका कहना है कि बाजार के कारण सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होती है, जिससे ट्रैफिक जाम और आवागमन की समस्या पैदा होती है , इसका सबसे ज्यादा असर पैदल आने – जाने वाले नागरिकों, बुजुर्गों और स्थानीय रहवासियों पर पड़ने का दावा किया गया है शिकायतकर्ता ने प्रशासन से बाजार के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या का भी स्थायी समाधान करने की मांग की है ।
“कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल”
ज्ञात हो कि साईनाथ खरात ने प्रशासन से पूरे मामले की तत्काल स्थल जांच कर अवैध रिक्शा पार्किंग और साप्ताहिक बाजार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है ,उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित अधिकारियों की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो नागरिकों की समस्याओं को लेकर वे भूख हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे , अब देखना यह दिलचस्प होगा कि शिकायत के बाद ठाणे महानगरपालिका प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है क्या MMRDA के लिए आरक्षित भूखंड को अवैध पार्किंग से मुक्त कराया जाएगा ? क्या मंगलवार के साप्ताहिक बाजार से होने वाली यातायात समस्या का समाधान होगा ? इन सवालों पर अब स्थानीय नागरिकों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है ।