मुंबई | मीरा रोड निवासी 81 वर्षीय असगर अली वोहरा अपनी एक विवादित प्रॉपर्टी को लेकर दशकों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद को लेकर अब उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील की है असगर अली वोहरा का दावा है कि वह अपनी जवानी के दिनों में गुजरात के वडनगर स्थित बीएन स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पढ़ते थे इसी पुराने परिचय के आधार पर उन्होंने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी विवादित प्रॉपर्टी से जुड़े मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI ) से जांच कराने का अनुरोध किया , गौरतलब है कि मुलाकात के दौरान वोहरा ने प्रधानमंत्री के सामने अपनी वर्षों पुरानी कानूनी लड़ाई और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से मामले की निष्पक्ष जांच हो सकेगी और लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान निकल पाएगा ।
प्रताप सरनाईक ने कराई प्रधानमंत्री से मुलाकात
बता दे कि महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने असगर अली वोहरा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का इंतजाम कराया मुलाकात के बाद इसकी तस्वीरें और औपचारिक बयान भी सामने आया प्रताप सरनाईक ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री अपने पुराने सहपाठी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में उचित कदम उठाएंगे , 81 वर्षीय असगरअली वोहरा को अब उम्मीद है कि वर्षों से अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं में उलझे इस प्रॉपर्टी विवाद को प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से नई दिशा मिलेगी और उन्हें न्याय मिलेगा या फिर नहीं ।