चितलसर पुलिस की कार्रवाई 53 ग्राम मेफेड्रोन बरामद होने का दावा पुलिस ने कार और iPhone भी किया जब्त
ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । ठाणे में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई के तहत Bombay Door Restaurant के कथित मालिक शेखर चव्हाण को चितलसर पुलिस ने MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से कथित तौर पर 53 ग्राम MD बरामद किया गया है जिसे व्यावसायिक मात्रा (Commercial Quantity ) बताया जा रहा है ।
गौरतलब है कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से iPhone, कार और अन्य सामान भी जब्त किए हैं मामले की जांच के लिए पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पांच दिन की पुलिस कस्टडी की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है ।

*पहले भी विवादों में रहा शेखर चव्हाण का नाम*
बता दे कि शेखर चव्हाण का नाम इससे पहले भी विवादों में रहा है बताया जाता है कि वह Honeycomb Ladies Bar से भी जुड़ा रहा , इस प्रतिष्ठान पर पूर्व में ठाणे पुलिस द्वारा कार्रवाई / छापेमारी किए जाने की बात सामने आई थी और यह प्रतिष्ठान लंबे समय तक बंद रहा था ।
वहीं हाल ही में Bombay Door Restaurant भी कथित तौर पर बिना FL-3 शराब लाइसेंस के संचालन के आरोपों को लेकर चर्चा में आया था पिछले महीने राबोडी पुलिस द्वारा प्रतिष्ठान से शराब जब्त किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी ।
*अब MD मामले में गिरफ्तारी से बढ़े सवाल* ?
ज्ञात हो कि एक के बाद एक सामने आ रहे इन मामलों के बीच अब 53 ग्राम MD बरामद होने के कथित मामले में *शेखर चव्हाण* की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि मामले में ड्रग्स की बरामदगी उसकी वास्तविक प्रकृति और आरोपी की भूमिका को लेकर अंतिम स्थिति पुलिस जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी फिलहाल चितलसर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस की जांच में और कौन कौन से राज खुलते है ।