Hindi News / महाराष्ट्र

TMC स्कूलों में ‘ हर घर तिरंगा ’ अभियान के तहत कई स्कूलों में आयोजित किया गया कार्यक्रम छात्रों ने ‘ तिरंगा ’ राखियां 

Article Top Ad

ठाणे  ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) |  केंद्र और राज्य सरकारों की गाइडलाइन के अनुसार 9 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा (TMC) के स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए इनमें से एक अनोखा कार्यक्रम था छात्रों द्वारा ‘ तिरंगा राखियां ’ बनाना , TMC स्कूलों की कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया और तिरंगे की थीम वाली आकर्षक राखियां बनाई गई ।

गौरतलब है कि सभी TMC स्कूलों के छात्रों ने खुद से राखी बनाने की गतिविधि में बड़े जोश के साथ भाग लिया शिक्षकों ने छात्रों को तिरंगे का महत्व समझाया और राखी बनाने के अलग – अलग चरणों में उनकी मदद की , तिरंगे के रंगों  केसरिया , सफेद और हरे , का रचनात्मक इस्तेमाल करके छात्रों ने सुंदर और आकर्षक राखियां बनाईं

बता दे कि इस पहल का मकसद न सिर्फ छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना था बल्कि उनमें देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करना था , आज (10 अगस्त), ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत TMC स्कूल नंबर 18, 25 और 54 में राखी बनाने की गतिविधि आयोजित की गई , कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया ,  उन्हें राखी बनाने का तरीका सिखाया गया  | बता दे कि  मिली जानकारी और मार्गदर्शन के आधार पर छात्रों ने अलग अलग रंगों के कॉम्बिनेशन और कलात्मक विचारों का इस्तेमाल करके आकर्षक तिरंगा राखियां बनाईं यह कार्यक्रम बालकुम के स्कूल नंबर 60 में भी छात्रों के लिए इसी तरह की राखी बनाने की गतिविधि आयोजित की गई , कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने छात्रों द्वारा बनाई गई अलग – अलग तरह की आकर्षक राखियों की सराहना की , छात्रों ने इसमें बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया था , छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्थानीय नगरसेवक संजय भोइर और उषा भोइर के साथ – साथ गट  अधिकारी  संगीता बामने भी वहां मौजूद थे ।

ठाणे मनपा के स्कूलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राखी बनाने समेत कई देश भक्तिपूर्ण और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं , कळवा प्रभाग समिति के तहत आने वाले स्कूलों के छात्रों को भी राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया जाएगा , इस मौके पर कलवा वार्ड समिति की अध्यक्षा  विजया लासे, पूर्व उप महापौर मनोज लासे और सहायक आयुक्त ललिता जाधव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad