मुंबई | त्योहारों के सीजन में अवैध पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है भांडुप पुलिस ने गणेशोत्सव ( गणपति उत्सव ) के दौरान शहर में बड़े पैमाने पर होने वाली गुटखे की बिक्री को रोकने के लिए जाल बिछाकर छापेमारी की और करोड़ों रुपये का अवैध माल बरामद किया है , गुप्त सूचना पर मिली जानकारी के अनुसार भांडुप पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी की एक बड़ी खेप मुंबई के नाहुर इलाके में खपाने की तैयारी में हैं इस सूचना की पुष्टि करने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद लाड और उनकी टीम को तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना किया गया ।
गौरतलब है कि इस कार्यवाही में कंटेनर सहित 5 गाड़ियो के साथ साथ 9 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है ज्ञात हो कि शुरुआती जांच के अनुसार मिली जानकरी में कुल 1 करोड़ 18 लाख का माल बरामद कर जब्त किया गया इस प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी की कुल बाजार कीमत 1,18,21,100 रुपये (करीब 1.18 करोड़ रुपये) बताई जा रही है इस बड़ी जबती के बाद अन्न व औषध प्रशासन (FDA) और भांडुप पुलिस के अधिकारी मिलकर पकड़े गए पूरे मुद्देमाल का पंचनामा (कागजी कार्यवाही) करने में जुटे हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्सव के दौरान इस तरह की अवैध गतिविधियों पर उनकी कड़ी नजर बनी रहेगी अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या इस जांच के बाद गुटका सरगना तक पुलिस का हाथ पहुंच पाता है ?
भांडुप पुलिस ने जब्त किया 1.18 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा ….
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad