Hindi News / देश / विदेश

किसिंग कार का सोशल मीडिया पर ट्रेंड पुलिस ने मारा फाइन

Article Top Ad

ग्वालियर |  सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में युवक ने अपनी कार को ‘किसिंग कार’ बना दिया  युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर करीब 3,400 बार किस किया , जिसके बाद कार पर जगह – जगह लिपस्टिक के निशान दिखाई देने लगे , युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज हासिल कर गया ।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला ट्रैफिक पुलिस की नजर में आया पुलिस के मुताबिक वीडियो में कार को सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ते हुए भी देखा गया कार की पूरी बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी वीडियो में साफ दिखाई दे रहे थे , वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार की पहचान शुरू की और उसे थाटीपुर इलाके से बरामद कर लिया , पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में युवक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया है हलांकि सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने की चाह में किए गए इस अजीबोगरीब स्टंट ने लोगों का ध्यान खींचा है जबकि पुलिस ने साफ संकेत दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad
Translate