Hindi News / क्राइम

मालाड में ‘ओपन योर सोडा बॉटल’ बार के खिलाफ शिकायत, तेज संगीत और नियमों के उल्लंघन का आरोप…

Article Top Ad

मुंबई  ।  मालाड पश्चिम के विजय इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित ‘ओपन योर सोडा बॉटल’ लाउंज बार के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने तेज आवाज में संगीत बजाने और कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है , गौरतलब है कि विजय को – ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड की ओर से 19 दिसंबर 2025 को बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को लिखित शिकायत दी गई थी और शिकायत में आरोप लगाया गया कि बार में तेज संगीत , डीजे और कराओके के कारण देर रात तक आसपास के रहवासियों को परेशानी होती है ।

शिकायत के अनुसार इस शोर से बुजुर्गों, बच्चों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ज्ञात हो कि सोसायटी ने Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 का हवाला देते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर शोर को निर्धारित सीमा में रखने की मांग की है ।

इसके अलावा 22 फरवरी 2026 को ‘Track Grievance Status’ के जरिए भी इसी बार के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई जिसकी शिकायत में बार पर संबंधित दस्तावेजों के बिना कारोबार चलाने और बार – बार नियमों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की गई है ।

शिकायत का टोकन नंबर TAL/URDM/BORI/2026/381 दर्ज है और इसे Chief Fire Officer कार्यालय के अंतर्गत संबंधित विभाग को भेजा गया है , शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस इस विषय को कितनी गंभीरता से लेकर कार्यवाही करती है ?

Article Inline Ad
Article Bottom Ad