Hindi News / महाराष्ट्र

ठाणे में रंगा श्रावण महोत्सव का दशकपूर्ति समारोह

Oplus_16908288
Article Top Ad

माजी नगरसेविका नंदिनी विचारे के पुढाकार से पाककला स्पर्धा का आयोजन

ठाणे  ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) ।  श्रावण माह यानी त्योहारों की उमंग और पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों की बहार इसी मराठी खाद्य संस्कृति और श्रावण की परंपरा को जीवंत रखने के उद्देश्य से हर वर्ष आयोजित होने वाले ‘श्रावण महोत्सव 2026’ पाककला प्रतियोगिता की प्राथमिक फेरी मंगलवार 18 अगस्त को ठाणे के पांचपाखाड़ी स्थित ज्ञानराज सभागृह में संपन्न हुई , मिती क्रिएशन्स और चैत्र गौरी महिला मंडल के सहयोग से तथा उत्तरा मोने की प्रस्तुति में आयोजित इस प्रतियोगिता का यह 12 वां वर्ष है ।

पूर्व नगरसेविका नंदिनी विचारे के विशेष पहल से आयोजित प्राथमिक चरण में महिलाओं के साथ – साथ पुरुष प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया , कार्यक्रम में शिवसेना नेता एवं पूर्व सांसद राजन विचारे, पूर्व नगरसेविका नंदिनी विचारे, महिला जिला संघटक रेखा खोपकर, महिला उप जिला संघटक आकांक्षा राणे, शहर संघटिका प्रमिला भांगे सहित अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित रहे कार्यक्रम की प्रस्तोता उत्तरा मोने थीं , प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आकांक्षा ताम्हाणे, ऋचा मेहेंदळे, ऋता आजगावकर, स्वाती कुलकर्णी, भाग्यश्री लेले, आरती निजापकार और नंदिनी बिवलकर शामिल रहीं ।

ठाणे में आयोजित प्राथमिक फेरी से अंजली लेले, योगिता फापाळे, मोहिनी घरत, स्मिता पाटील और वीणा प्रभु का चयन अंतिम फेरी के लिए किया गया है , श्रावण महोत्सव की आगामी प्राथमिक फेरियां पालघर, पुणे, गोरेगांव, मालाड, मुंबई, नाशिक, पनवेल, डोंबिवली और वसई में आयोजित की जाएंगी , प्रत्येक केंद्र से पांच प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा और इसके बाद कुल 50 प्रतिभागियों के बीच अंतिम मुकाबला होगा , ठाणे में आयोजित इस प्रतियोगिता को महिलाओं और पुरुषों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला , इस शानदार सहभागिता के लिए मिती क्रिएशन्स की ओर से नंदिनी विचारे का आभार व्यक्त किया गया ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad