Hindi News / क्राइम

जोगेश्वरी पूर्व में 3.50 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

Article Top Ad

मुंबई |  एमआईडीसी पुलिस के नशा विरोधी पथक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोगेश्वरी पूर्व के पूनम नगर इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके कब्जे से 302 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है  , पुलिस की माने तो  22 अगस्त 2026 की रात गश्त के दौरान 23 अगस्त को करीब 12:10 बजे हेमंत करवरे गार्डन गेट के सामने सहकारी भंडार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया , नशा विरोधी पथक के सपोनि उल्लास खोलम और उनकी टीम ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगा पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया , पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 302 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस के मुताबिक आरोपी इस मादक पदार्थ को बिक्री , तस्करी और अवैध कारोबार के लिए अपने पास रखे हुए था ।
इस मामले में एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 943/2026 के तहत NDPS Act 1985 की धारा 8(क) सहपठित 21(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है , पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को हेरोइन की खेप कहां से मिली और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad