*सांगली ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा )* । पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘बेलगाम तरुण भारत’ के सांगली संस्करण के संपादक शिवराज काटकर ने ‘ *अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद* ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली , ज्ञात हो कि सांगली में आयोजित भव्य एवं शानदार समारोह में उन्हें सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं ।
गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर महाराष्ट्र सहित देशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे *‘अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद* ’ को देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में से एक माना जाता है बता दे कि संगठन का नेटवर्क महाराष्ट्र के 36 जिलों और 354 तालुकाओं तक फैला हुआ है इसके अलावा दिल्ली, पणजी, बेलगाम, बीजापुर, इंदौर और हैदराबाद सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसकी शाखाएं सक्रिय हैं हालांकि संगठन से देशभर में करीब 11 हजार पत्रकार जुड़े होने का दावा किया गया है ।
*महान पत्रकारों की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे शिवराज काटकर*
शिवराज काटकर के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले इस पद पर आचार्य अत्रे, गाडगिल और अनंत भालेराव जैसे प्रतिष्ठित मराठी पत्रकार अपनी सेवाएं दे चुके हैं , ऐसे महान पत्रकारों की परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर अब शिवराज काटकर को मिला है , कार्यक्रम में अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद के विश्वस्थ एस.एम.देखमुख ने कहा कि पत्रकारिता के साथ – साथ पत्रकारों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर शिवराज काटकर लंबे समय से सक्रिय रहे हैं पत्रकार आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और पत्रकारों के विभिन्न संघर्षों में वे लगातार आगे रहे हैं इसलिए मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि इस पद पर रहकर काटकर अच्छा काम करेंगे और पत्रकारों की हितो के लिए काम करेंगे ।

*पत्रकारों के प्रशिक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका*
सांगली जिले में पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने से लेकर विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों को गति देने में शिवराज काटकर की सक्रिय भूमिका रही है , एक पत्रकार के रूप में उनकी पहचान साफगोई, लेखन क्षमता और पत्रकारों के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए भी रही है ।
विशेष बात यह है कि शिवराज काटकर के पिता भी काउंसिल से गहराई से जुड़े हुए थे और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे ऐसे में अध्यक्ष पद तक उनका पहुंचना उनके परिवार और सांगली जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है ।
*सांगली में उमड़ा पत्रकारों का हुजूम*
सांगली जिले को पहली बार काउंसिल का अध्यक्ष मिलने के अवसर पर आयोजित समारोह में पत्रकारों का उत्साह देखते ही बनता था , महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पत्रकार कार्यक्रम में पहुंचे थे समारोह में 600 से अधिक पत्रकारों की मौजूदगी रही ।
इस अवसर पर एस. एम. देशमुख ने शिवराज काटकर का सम्मान किया कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मिलिंद अष्टिवकर, ट्रस्टी शरद पाबले, महासचिव सुरेश नाइकवाड़े, कोषाध्यक्ष मंसूरभाई शेख, महिला अघाड़ी प्रमुख शोभा जयपुरकर, डिजिटल मीडिया काउंसिल प्रमुख अनिल वाघमारे, मुंबई प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगान, कार्यकारी सदस्य पांडुरंग म्हस्के सहित अनेक पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
*नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी हुआ सम्मान*
समारोह के दौरान एस. एम. देशमुख ने मुंबई प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी सम्मान किया वहीं उदगीर सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सचिन शिवशेट्टे और उनकी टीम का भी विशेष सत्कार किया गया ।
*खुली जीप में निकला विजय जुलूस*
समारोह के बाद सांगली शहर में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला , एस. एम. देशमुख और नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवराज काटकर को खुली जीप में जुलूस के साथ शहर में ले जाया गया इस दौरान पत्रकारों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।
शिवराज काटकर के अध्यक्ष बनने से पत्रकारों में नई ऊर्जा और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी ।