Hindi News / क्राइम

15 हजार रुपये के इनामिया वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा

Oplus_16908288
Article Top Ad

खजनी पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त कार्रवाई, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार…

गोरखपुर । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजनी पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार को 15 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की , जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर घायल आरोपी को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए पीएचसी बांसगांव भेजा जहां उसका इलाज कराया जा रहा है ।

गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन पुत्र लालचन्द , ग्राम भीटी खोरिया , थाना खजनी का निवासी बताया गया है वह खजनी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 363/2025, धारा 308(5) बीएनएस में वांछित चल रहा था उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था ।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस की माने तो 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर आने वाला है ,सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक खजनी जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में खजनी पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने जरलही पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी , इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल मोड़कर तेज गति से निकलने का प्रयास किया लेकिन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया ।

पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा आरोप है कि इसके बावजूद उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी , और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल होकर गिरने के बाद पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया ।

तमंचा, कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद

ज्ञात हो कि तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक दोपहिया वाहन बरामद किया , गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर खजनी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 266/2026 के तहत धारा 109(1), 317(2) बीएनएस तथा धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

2015 से 2026 तक दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन का आपराधिक इतिहास लंबा है उसके खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 तक गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी , लूट , गैंगस्टर एक्ट , मारपीट , धमकी , सरकारी कार्य में बाधा , आगजनी और आयुध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं ।

उसके खिलाफ चिलुआताल थाने में वर्ष 2015 में धारा 392 , कैंट थाने में धारा 379 , 411 , 419 समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं , गोरखनाथ थाने में लूट से संबंधित दो मुकदमे तथा शाहपुर थाने में भी लूट के कई मामले दर्ज बताए गए हैं , कोतवाली थाने में धारा 393 और 302 का मुकदमा भी दर्ज है ।

इसके अलावा बेलीपार और गोरखनाथ थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं वर्ष 2016 में सहजनवा थाने में एससी – एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था शाहपुर थाने में वर्ष 2016 और 2019 में भी कई मुकदमे दर्ज किए गए , बांसगांव थाने में वर्ष 2020 में चोरी और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हुए , वहीं खजनी थाने में वर्ष 2025 में धारा 115(2), 351(3) बीएनएस और धारा 308(5) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज किए गए वर्तमान मुठभेड़ के बाद वर्ष 2026 में आयुध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

बता दे कि वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक खजनी जयन्त कुमार सिंह , एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी सुनील कुमार राय , वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिपिन सिंह , उनवल चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह और महुआडाबर चौकी प्रभारी आशीष यादव समेत पुलिस एवं एंटी थेफ्ट सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही , टीम में हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, एसओजी हेड कांस्टेबल मोहसिन खान, धर्मेन्द्र नाथ तिवारी, मिथलेश बहादुर सिंह, कांस्टेबल रमेश कुशवाहा, भूपेन्द्र यादव, खजनी थाने के कांस्टेबल रामदुलार चौधरी, अरविन्द यादव, आशुतोष पाण्डेय, सावन गौड़, मनोज चौहान और प्रवीण सिंह तथा एंटी थेफ्ट सेल के कांस्टेबल अंकित सिंह और अमित यादव शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों और उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी को अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है घायल अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा में उपचार कराया जा रहा है उसके स्वस्थ होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी , अब देखना यह है कि इस केस में पुलिस अपने जांच में और क्या खुलासे करती है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad