ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) | यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मुंब्रा ट्रैफिक पुलिस और डायघर पुलिस स्टेशन ने संयुक्त रूप से एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है , खिडकाली से कल्याण की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित कल्याण फाटा पर महज तीन घंटे के भीतर 30 वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं इस कार्रवाई की जद में कार और दुपहिया वाहनों के साथ एक महिला बाइक सवार भी आई हैं , पुलिस के इस कड़े रुख से गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों को यह लापरवाही भारी पड़ गई है ।

3 घंटे की विशेष मुहिम में बड़ी कार्रवाई
मुंब्रा ट्रैफिक विभाग और डायघर पुलिस की टीम ने कल्याण फाटा पर एक विशेष अभियान चलाया पुलिस ने देखा कि खिडकाली से कल्याण फाटा की ओर आने वाले मार्ग पर कई वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर बेहद लापरवाही से गलत दिशा में गाड़ियां चला रहे थे इससे सड़क पर बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था खतरे को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को हिरासत में ले लिया ।

केवल जुर्माना नहीं सीधे दर्ज हुआ मुकदमा
मुंब्रा ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल आहेर ने बताया कि पुलिस ने इस बार सिर्फ चालान या जुर्माना काटकर नहीं छोड़ा बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में इन सभी 30 चालकों के खिलाफ शील – डायघर पुलिस स्टेशन में सीधे आपराधिक मामले (FIR) दर्ज किए गए हैं , पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से रॉन्ग साइड गाड़ी दौड़ाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है ।

पुलिस ने की जनता से अपील
यातायात नियम हर नागरिक की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं गलत दिशा में गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है जिससे न केवल ट्रैफिक जाम लगता है बल्कि जानलेवा हादसे भी हो सकते हैं हमारी नागरिकों से अपील है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें रॉन्ग साइड जाने से बचें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन जनता से करने का आव्हान मुम्ब्रा ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल आहेर ने की है अब देखना यह दिलचस्प होगा की इस कार्यवाही से रॉन्ग साइड गाडी चलाने वालो पर किस तरह से लगाम लगता है |