Hindi News / महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार फर्जी डॉक्टरों पर कसेगी शिकंजा 

Article Top Ad
31 अक्टूबर तक हर डॉक्टर को लगाना होगा QR कोड वाला बोर्ड

मुंबई / महाराष्ट्र ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा  ) |  राज्य में फर्जी डॉक्टरों पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है अब महाराष्ट्र में प्रैक्टिस करने वाले प्रत्येक डॉक्टर के क्लिनिक पर QR कोड वाला बोर्ड लगाना अनिवार्य किया जा रहा है इसके लिए 31 अक्टूबर की समयसीमा तय की गई है ताकि फर्जी डॉक्टरों पर लगाम लगाई जा सके ।

गौरतलब है कि इस QR कोड को स्कैन करने के बाद मरीज डॉक्टर की शैक्षणिक योग्यता , मेडिकल रजिस्ट्रेशन और अन्य संबंधित जानकारी की पुष्टि कर सकेंगे , इससे मरीजों को यह जानने में मदद मिलेगी कि जिस डॉक्टर से वे इलाज करा रहे हैं वह वास्तव में पंजीकृत और योग्य है या नहीं , स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य फर्जी डॉक्टरों पर नियंत्रण , मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना है ।

🔎 मरीजों को क्या फायदा होगा ?

➡️ डॉक्टर की योग्यता की जानकारी मिल सकेगी
➡️ मेडिकल रजिस्ट्रेशन की पुष्टि की जा सकेगी
➡️ फर्जी डॉक्टरों की पहचान में मदद मिलेगी
➡️ मरीजों के बीच चिकित्सा व्यवस्था को लेकर पारदर्शिता बढ़ेगी

ज्ञात हो कि अब QR कोड स्कैन करें और डॉक्टर की पहचान व पंजीकरण की जानकारी खुद जांच पाएंगे और यह तय कर पाएंगे कि डॉक्टर सही है या फर्जी ? अब देखना यह दिलचस्प होगा कि फर्जी डॉक्टरों पर महाराष्ट्र सरकार किस तरह से लगाम लगा पाती है या फिर फर्जी डॉक्टरों द्वारा कुछ नया रास्ता बनाया जाता है |

Article Inline Ad
Article Bottom Ad