गोरेगांव में वनराई पुलिस ने 36 वर्षीय रोहित सावंत को तमंचा और 3 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार …
मुंबई । गोरेगांव पूर्व में आगामी उत्सव से पहले वनराई पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 वर्षीय रोहित अविनाश सावंत को गिरफ्तार किया है , पुलिस की माने तो उसके पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं खास बात यह है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 35 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है ।
ज्ञात हो कि यह कार्रवाई 9 सितंबर को पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप शिंदे और एटीसी पथक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई , सूचना मिली थी कि रोहित सावंत शिवधाम हिंदू श्मशान भूमि के बाहर पश्चिम द्रुतगति महामार्ग की दक्षिण दिशा में गोरेगांव पूर्व में मौजूद है सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दो पुलिस टीमें तैयार की गईं और मौके पर जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार किया गया ।
कमर के पास मिला तमंचा…
पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके पर दिखाई देने के बाद टीम ने उसे हिरासत में लिया पूछताछ में उसकी पहचान रोहित अविनाश सावंत उम्र 36 वर्ष निवासी मलपा डोंगरी नंबर -1 चकाला अंधेरी पूर्व के रूप में हुई , तलाशी के दौरान उसकी कमर के पास लोहे की नली और काली मुठ वाला एक तमंचा मिला पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये बताई है तो वहीं दाहिनी जेब से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ पुलिस के अनुसार हथियार और कारतूस की कुल अनुमानित कीमत 58 हजार रुपये आकी गई है , बता दे कि आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था इसके बाद वनराई पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 675/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया ।
आरोपी पर पहले से दर्ज है 35 आपराधिक मामले….
गौरतलब है कि रोहित सावंत के खिलाफ पहले से 35 मामले दर्ज हैं हालांकि पुलिस की ओर से जारी जानकारी में इन मामलों की धाराओं और उनकी वर्तमान स्थिति का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है और मौजूदा मामले में पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ हथियार बरामदगी के संबंध की भी जांच कर रही है , हथियार उसे कहां से मिला और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं यह भी जांच का अहम हिस्सा हो सकता है ।
इस मामले का सबसे अहम पहलू आगामी उत्सव को लेकर पुलिस की जांच है , गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है और यह कार्रवाई उत्सव शुरू होने से कुछ दिन पहले हुई है पुलिस के मुताबिक अब यह पता लगाया जा रहा है कि रोहित सावंत यह अवैध हथियार आगामी उत्सव की अवधि में किस उद्देश्य से लेकर आया था , फिलहाल पुलिस ने आरोपी द्वारा किसी विशेष वारदात की तैयारी या किसी व्यक्ति को निशाना बनाने की पुष्टि नहीं की है इसलिए जांच पूरी होने से पहले हथियार बरामदगी को किसी संभावित हमले या साजिश से जोड़ना उचित नहीं होगा ऐसा कहना पुलिस का है ।
ज्ञात हो कि यह कार्रवाई में पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग, पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग-3 और सहायक पुलिस आयुक्त दिंडोशी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई , वनराई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अब्दुल रऊफ शेख, पुलिस निरीक्षक सुभाषचंद्र पोस्टुरे, पुलिस निरीक्षक संदीप वाघमारे तथा पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप शिंदे की टीम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई , पुलिसकर्मी 01920 / सालुंखे , 041277 / तेली और पुलिस सिपाही 140073 / शिंदे भी कार्रवाई में शामिल रहे ।
मामले में वनराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 675/26 दर्ज किया है आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(अ) और 135 के तहत कार्रवाई की गई है पुलिस अब हथियार की आपूर्ति, आरोपी के पुराने मामलों और हथियार रखने के वास्तविक उद्देश्य से जुड़ी जानकारी जुटा रही है अब देखना यब दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले की जांच कर और क्या नए खुलासे करती है ।