मुंबई / ठाणे । मुंबई महानगर क्षेत्र में महज 24 घंटे के भीतर तीन अलग – अलग पुलिस कार्रवाई में कुल 13 महिलाओं को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है , इन कार्रवाइयों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी को फरार बताया गया है , इन ऑपरेशनों में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बिनू वर्गीस ने ठाणे और मुंबई पुलिस के साथ समन्वय करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जानकारी के मुताबिक ये तीनों कार्रवाई डोंबिवली के मानपाड़ा , मुंबई के मालाड पश्चिम और ठाणे के कापूरबावड़ी क्षेत्र में की गईं ।
*पहली कार्रवाई — मानपाड़ा, डोंबिवली*
पहली कार्रवाई एंजेल प्राइड सोसायटी , मानपाड़ा , डोंबिवली में की गई , कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया जबकि 5 महिलाओं को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी है ।
*दूसरी कार्रवाई — मालाड पश्चिम*
दूसरी कार्रवाई Evershine Nagar स्थित H²O Luxury SPA Center में की गई। यहां पुलिस कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया जबकि 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया , इस मामले में एक अन्य आरोपी को वांछित बताया गया है ।
*तीसरी कार्रवाई — कापूरबावड़ी ठाणे*
तीसरी कार्रवाई ठाणे के कापुरबावड़ी में SPA थेरेपिस्ट से संबंधित मामले में की गई इस कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार किया गया जबकि 4 महिलाओं को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है ।
*24 घंटे में कार्रवाई का पूरा आंकड़ा*
➡️ कुल 13 महिलाएं रेस्क्यू
➡️ 5 लोगों की गिरफ्तारी
➡️ 1 आरोपी वांछित
➡️ 3 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई
➡️ *मुंबई और ठाणे पुलिस के साथ समन्वित अभियान*

*पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता की साझी पहल*
ऐसे संवेदनशील मामलों में केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं बल्कि रेस्क्यू के बाद महिलाओं की सुरक्षा , पहचान , काउंसलिंग और पुनर्वास भी बेहद महत्वपूर्ण होता है , सामाजिक कार्यकर्ता पुलिस और समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर सकते हैं ।
डॉ. बिनू वर्गीस की पुलिस के साथ समन्वय में भागीदारी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है ।
हालांकि किसी भी आरोपी की अंतिम दोषसिद्धि अदालत के निर्णय पर निर्भर करती है और संबंधित मामलों में पुलिस जांच एवं कानूनी प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
*24 घंटे, 3 ऑपरेशन और 13 महिलाओं का रेस्क्यू*
डोंबिवली से मालाड और फिर ठाणे तक हुई इन तीन कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह सवाल सामने ला दिया है कि संवेदनशील मामलों में पुलिस सामाजिक कार्यकर्ताओं और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय कितना महत्वपूर्ण है।
13 महिलाओं का रेस्क्यू 5 गिरफ्तारियां और एक आरोपी का फरार होना 24 घंटे के भीतर हुई इन कार्रवाइयों ने मुंबई-ठाणे में चर्चा तेज कर दी है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में और कितनी जांच और खुलासे करती है ?