Hindi News / महाराष्ट्र

कल्याण पंचायत समिति में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

Article Top Ad

पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि विभाग के समन्वय से ग्रामीणों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…

कल्याण । कल्याण पंचायत समिति में एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को ‘ *सेवा संकल्प अभियान’* का शुभारंभ किया गया , अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा गौरतलब है कि पंचायत समिति में आयोजित कार्यक्रम में गट विकास अधिकारी रघुनाथ गवारी की प्रमुख उपस्थिति रही , इस अवसर पर तालुका वैद्यकीय अधिकारी आशा मुंजाळ, कृषि अधिकारी बाबासाहेब शिंदे, गट शिक्षण अधिकारी सुनीता मोटघरे, पानी आपूर्ति विभाग के कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

ज्ञात हो कि कार्यक्रम में एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना परियोजना, कल्याण की मुख्य सेविका उषा लांडगे और प्रद्न्या निपुर्ते भी उपस्थित रहीं वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी धनश्री मोहनराव साळुंखे ने ‘ *सेवा संकल्प अभियान’* के तहत प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी ।

*पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष जोर* 

अभियान के तहत आंगनवाड़ी उत्सव, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन, स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न उपक्रम आयोजित किए जाएंगे इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के साथ उन्हें उपलब्ध सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ दिलाना है , कार्यक्रम में स्वास्थ्य , कृषि और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय से चलाए जाने वाले नए उपक्रमों की भी जानकारी दी गई , अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तो सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकेगा

*अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ*

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोषण अभियान की शपथ तथा ‘बालस्नेही गांव’ की शपथ ली बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया गया , इसके बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मानवीय श्रृंखला बनाकर विभागीय समन्वय, नागरिक-केंद्रित सेवाओं और ग्राम विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कल्याण पंचायत समिति स्तर पर विभिन्न विभागों के समन्वय से ग्रामीण नागरिकों तक सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं तथा आवश्यक मार्गदर्शन को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आगामी उपक्रमों की योजना तैयार की गई है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad