Hindi News / क्राइम

विक्रोली में डबल मर्डर वाले घर में आग लगने से घर जलकर खाक पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज 

Article Top Ad

मुंबई |  विक्रोली (पश्चिम) के राहुल नगर पार्कसाइट इलाके में एक घर में आग लगने की घटना के मामले में पार्कसाइट पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है आरोप है कि इस व्यक्ति ने घर के अंदर जलते हुए अंगारे फेंककर आग लगाई थी , यह घटना उस घर में हुई थी जहाँ कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता और उनके 14 साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी , यह मामला मृतक सुनील विश्वकर्मा की माँ और घर की मालकिन 63 वर्षीय विजयलक्ष्मी विश्वकर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया , वह पिछले 15 – 20 दिनों से अपने बड़े बेटे अनिल (45) और उसके परिवार के साथ तुलिंज रोड नालासोपारा ( पूर्व ) में रह रही थीं ।
गौरतलब है कि वहाँ जाने से पहले विजयलक्ष्मी राहुल नगर की शिव छाया सोसाइटी की शिंदे चाल में अपने तीनों बेटों और उनके परिवारों के साथ रहती थीं उनके नाम पर मौजूद इस घर का बंटवारा तब किया गया था जब भाइयों ने अलग – अलग रहना शुरू कर दिया था , FIR के मुताबिक 6 अगस्त की रात करीब 12:15 बजे मोबाइल पर ज़ोर – ज़ोर से अश्लील गाने बजाने को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े ने चाकू से हमले का रूप ले लिया , इस घटना में 40 साल के सुनील और उनके 14 साल के बेटे श्लोक की मौत हो गई जबकि सुनील की पत्नी अंजू और छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है , बाद में पुलिस ने हत्या के मामले में सुरेंद्र उर्फ ​​सोनू उसकी पत्नी प्रीति और उनके छोटे भाई सूरज को गिरफ्तार कर लिया और घर को सील कर दिया हालांकि 10 अगस्त को घर में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया , पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब 2 बजे धुआं दिखाई दिया और सुबह 5 बजे तक घर आग की लपटों में घिर गया था , विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान – बूझकर जलते हुए अंगारे घर के अंदर फेंके थे ताकि हमारा घर जल कर राख हो जाए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(g) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है अब देखना यह दिलचस्प होगा की इस मामले की गुत्थी सुलझाने में कितना वक्त लगाती है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad