Hindi News / क्राइम

अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां के घर ₹5 लाख की चोरी नौकरानी गिरफ्तार

Article Top Ad
मुंबई |  मुंबई के चर्चगेट इलाके में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर से कीमती जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी घरेलू सहायिका को विरार से गिरफ्तार कर लिया है , गौरतलब है कि ₹5 लाख की सोने की चूड़ी चोरी का आरोप लगा है पुलिस की माने तो आशा पटेल के घर से करीब ₹5 लाख कीमत की हीरों से जड़ी सोने की चूड़ी गायब हो गई थी ।
आभूषण गायब होने के बाद आशा पटेल ने अपनी घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे (40 वर्ष) पर संदेह जताया और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई , आरोपी महिला पिछले डेढ़ साल से उनके घर पर काम कर रही थी , शिकायत के बाद हरकत में आई मरीन ड्राइव पुलिस ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी सीमा घाटे को विरार से हिरासत में ले लिया |
आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है फिलहाल पुलिस चोरी की गई चूड़ी को बरामद करने का प्रयास कर रही है साथ ही महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है ।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad