Hindi News / महाराष्ट्र

ठाणे मनपा ने काटे दिवा और मुंब्रा इलाकों में 25 अवैध पानी के कनेक्शन 

Article Top Ad

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) |  ठाणे महनगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग ने दिवा और मुंब्रा प्रभाग समिती के अधिकार क्षेत्र में अवैध पानी के कनेक्शन के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया इस अभियान के दौरान कुल 25 अवैध कनेक्शन काटे गए और उनसे जुड़ा सामान ज़ब्त किया गया , गौरतलब है कि दिवा प्रभाग समिती के अधिकार क्षेत्र में अरिहंत फर्नीचर इलाके को पानी सप्लाई करने वाली 250 मिमी और 350 मिमी व्यास वाली पानी की पाइपलाइनों से लिए गए अवैध कनेक्शनों की जांच की गई , 17 सितंबर 2026 को चलाए गए अभियान में मुख्य पाइपलाइन से 3 – इंच व्यास वाले अठारह अवैध कनेक्शन काटे गए अभियान के दौरान लगभग 500 मीटर HDPE पाइपिंग और मोटर पंप जब्त किए गए ।

ज्ञात हो कि इसके अलावा मुंब्रा वार्ड कमेटी की सीमा में प्रेस स्क्वायर के सामने नाले के पास MM हॉल के पास अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की गई इस अभियान के दौरान 2 – इंच व्यास वाले सात अवैध कनेक्शन काटे गए और PVC पाइप जब्त किए गए , जल आपूर्ति विभाग ने कहा कि लगातार जांच के बाद ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे , अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या ठाणे मनपा इस मुहीम को कब तक जारी रहेगी |

Article Inline Ad
Article Bottom Ad