ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । ठाणे में बढ़ते मोबाइल चोरी को लगाम लगाने में अब ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा अपनी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रही है ऐसे में हाल ही में करीब 180 चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला है ठाणे पुलिस ने पत्रकारो को बताया कि बरामद किये गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 11 लाख 52 हजार 300 रुपये बतायी जा रही है |
गौरतलब है कि ठाणे शहर के विभिन्न पुलिस थानों में नागरिकों द्वारा मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई थीं जिसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए अपराध शाखा की अलग – अलग टीमें गठित की और पुलिस टीमों ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम मोबाइल फोन के विवरण अपलोड कर उनकी ट्रैकिंग कर ठाणे और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों तथा अन्य राज्यों में भी कई मोबाइल फोन ट्रेस किए और पुलिस ने कुल 180 मोबाइल फोन बरामद किए ।
बता दे कि पुलिस ने कई मोबाइल नागरिको को वापस सौप दिए है मोबाइल फोन वापस मिलने पर संबंधित नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की , पुलिस के आला अधिकारियो ने बताया की CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी अब देखना यह दिलचस्प होगा की मोबाइल चोरी की घटना को ठाणे पुलिस किस तरह रोक लगाने में कामयाब होती है ?