Hindi News / क्राइम

150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर तीन दिन में पुलिस ने किया दो आरोपी गिरफ्तार

Article Top Ad

चाकू की नोक पर युवक से लूट की कोशिश विरोध करने पर गर्दन के पास किया वार बाइक लेकर हुए थे फरार

भिवंडी (भगवानदास विश्वकर्मा)। अंजूर गेट नंबर-2 के पास आधी रात युवक को चाकू की नोक पर रोककर पैसे लूटने और धारदार हथियार से उसकी गर्दन के पास वार कर मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए दो आरोपियों को कोनगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

गौरतलब है कि पुलिस ने महज तीन दिनों में करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर , तकनीकी जांच और आरोपियों की गतिविधियों के आधार पर उनकी पहचान कर दोनों को दबोच लिया , पुलिस की माने तो 16 अगस्त 2026 की रात करीब 2:48 बजे अंजूर गेट नंबर -2 के पास पवनकुमार महतो नामक युवक मौजूद था , इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों ने उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर पैसों की मांग की , युवक ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया , इस दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से युवक की गर्दन के पास वार किया हमले के बाद दोनों आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए ।

घटना की सूचना मिलते ही कोनगांव पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों के भागने वाले संभावित रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला ।

बता दे कि पुलिस टीम ने भिवंडी क्षेत्र में लगे करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज लगातार तीन दिनों तक फुटेज के साथ तकनीकी जानकारी और आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस उनकी पहचान तक पहुंचने में सफल रही और आरोपी रमिज अब्दुल रशीद अंसारी (23) और मोहम्मद अल्केश परवेज आलम मोमीन (25) को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया ।

ज्ञात हो कि इस मामले में कोनगांव पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 427/2026 दर्ज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है , पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार , बरामद मोटरसाइकिल तथा दोनों आरोपियों के किसी अन्य आपराधिक मामले में शामिल होने की दिशा में भी जांच कर रही है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले में और नया खुलासा होता है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad