Hindi News / महाराष्ट्र

ठाणे सिविल अस्पताल होगा ‘वर्ल्ड क्लास’ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को पूरी क्षमता से शुरू करने की तैयारी तेज..

Article Top Ad

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा )  |  ठाणे जिला सामान्य अस्पताल को अत्याधुनिक और बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कदम तेज कर दिए हैं , नव्याने तैयार किए गए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ शुरू करने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर जरूरी प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए गए हैं , महाराष्ट्र सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के मिशन डायरेक्टर संजय श्रीपतराव काटकर ने कोकण विभाग की स्वास्थ्य समीक्षा बैठक के बाद अस्पताल की नई इमारत का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया , महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक निर्देशिका में भी संजय काटकर को स्वास्थ्य सेवा आयुक्त तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के मिशन डायरेक्टर के रूप में दर्ज किया गया है , निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ. अशोक नांदापुरकर, जिला सर्जन डॉ. कैलास पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी गंगाधर परघे सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे |

ऑपरेशन थिएटर से MRI तक, अत्याधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण …..

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त संजय काटकर ने अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, ICU, CT Scan, MRI सहित उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली , स्वास्थ्य विभाग का जोर इस बात पर है कि तैयार सुविधाएं केवल इमारत और मशीनों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ आम मरीजों को जल्द से जल्द मिले इसके लिए अस्पताल शुरू करने में आ रही प्रशासनिक और तकनीकी अड़चनों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए , सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में जटिल और गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा, उन्नत जांच सुविधाएं और ICU जैसी सेवाएं महत्वपूर्ण मानी जाती हैं महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के अनुसार सुपर स्पेशलिटी सेवाओं में न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी और अन्य विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हो सकती हैं ।

अस्पताल को राज्यस्तरीय दर्जा देने पर भी मंथन ….

गौरतलब है कि ठाणे जिला अस्पताल की क्षमता और विस्तार को देखते हुए इसे ‘स्टेट लेवल’ यानी राज्यस्तरीय दर्जा देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई , इसके साथ ही अस्पताल में मौजूद कुछ तकनीकी और चिकित्सा पदों के नामांकन एवं उपयोग में बदलाव करके उनका अधिक प्रभावी इस्तेमाल मरीजों की सीधी सेवा के लिए कैसे किया जा सकता है, इस पर भी रणनीतिक स्तर पर विचार किया गया , इसका उद्देश्य अस्पताल की उपलब्ध क्षमता का अधिकतम उपयोग करना और मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है , ठाणे जिला अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना पहले से ही राज्य सरकार के स्तर पर स्वीकृत परियोजना का हिस्सा रही है , वर्ष 2021 के शासन निर्णय में ठाणे जिला अस्पताल की क्षमता बढ़ाने के साथ 200 बिस्तरों वाले संदर्भ सेवा यानी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के श्रेणीवर्धन को मंजूरी दी गई थी ।

RBSK के तहत बच्चों की 100 प्रतिशत जांच का निर्देश …..

स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की भी समीक्षा की गई , अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित अवधि में बच्चों की 100 प्रतिशत स्वास्थ्य जांच पूरी की जाए , जिन बच्चों को उपचार या सर्जरी की आवश्यकता है, उनके आवश्यक उपचार और शल्यक्रिया भी समय पर पूरे करने पर जोर दिया गया , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी विनोद जोशी के अनुसार बैठक में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए ।

सफाई , सुरक्षा और दवाओं पर भी सख्ती …….

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके नियमित रखरखाव पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था , सुरक्षा , दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के नियमित रखरखाव की समीक्षा करने पर जोर दिया गया , स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अस्पताल की मशीनरी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद रखरखाव की कमी के कारण मरीजों को परेशानी न हो ।

गरीब मरीजों को मुंबई के निजी अस्पतालों के चक्कर से राहत ? …

ज्ञात हो कि ठाणे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब तथा जरूरतमंद मरीजों को गंभीर और जटिल उपचार के लिए मुंबई या महंगे निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े , यह इस परियोजना के प्रमुख उद्देश्यों में बताया गया है , सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं अभियान संचालक संजय काटकर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि यह अस्पताल महाराष्ट्र के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल हो , इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं हालांकि अस्पताल को पूरी क्षमता से शुरू करने की वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि चिकित्सकीय पद , विशेषज्ञ डॉक्टर , तकनीकी कर्मचारी , उपकरणों का संचालन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कितनी तेजी से पूरी होती हैं , इससे पहले भी ठाणे के नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संचालन में प्रशासनिक मंजूरियों और कर्मचारियों से जुड़ी चुनौतियों की खबरें सामने आई थीं , अब स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के बाद ठाणे के मरीजों की नजर इस बात पर है कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कब पूरी क्षमता के साथ शुरू होता है और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का वास्तविक लाभ आम नागरिकों को कब से मिलना शुरू होता है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad