Hindi News / क्राइम

हत्या के प्रयास के आरोपियों को बिबवेवाड़ी पुलिस ने आठ घंटे तक पीछा कर किया गिरफ्तार 

Oplus_16908288
Article Top Ad

पुणे । पुणे के बिबवेवाड़ी इलाके में हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध के चार आरोपियों को बिबवेवाड़ी पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है , २१ अगस्त की रात बिबवेवाड़ी श्मशान घाट के पास प्रदीप कश्यप , मयूर चव्हाण , शरद चव्हाण और तेजस आंबुरे ने लोहे के धारदार हथियार से शुभम सोमनाथ कांबले के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था , साथ ही लात – घूंसों से मारपीट कर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे ।

गौरतलब है कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तीन जांच टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर आरोपियों के धायरी की ओर जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लॉज , मंदिरों और आस – पास के इलाकों की तलाशी ली और आखिरकार धायरेश्वर मंदिर परिसर में आरोपियों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने तड़के पीछा कर चारों को हिरासत में ले लिया , यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बिबवेवाड़ी पुलिस द्वारा की गई है और आगे की जांच जारी है अब देखना यह है कि पुलिस की जांच में और क्या नए खुलासे होते है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad
Translate