Hindi News / क्राइम

30 लाख के ड्रग्स के साथ पूर्व एयरहोस्टेस गिरफ्तार

Oplus_16908288
Article Top Ad

सूरत ।  सूरत क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक पूर्व एयरहोस्टेस और उसके साथी को गिरफ्तार किया है पुलिस की माने तो दोनों आरोपी गुजरात के वडोदरा से करीब 30 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ लेकर मुंबई आ रहे थे , पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए मानसी सय्यद (41) और सोहेल सुलेमान शेख (20) को गिरफ्तार किया बता दे कि दोनों आरोपी मुंबई के सांताक्रूज इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।

गौरतलब है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूर्व एयरहोस्टेस मानसी सय्यद अपने साथी के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रही थी ,  क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स किसके लिए मुंबई लाया जा रहा था और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हाथ है या नहीं ।

ज्ञात हो कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है जांच के दौरान ड्रग्स की सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने आने की संभावना है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad