मुंबई | मुंबई के सायन में दिनदहाड़े एक महिला के गायब होने का मामला प्रकाश में आने के बाद इलाके में में हड़कंप मच गया है , पीड़िता 38 वर्षीय विवाहिता है पीड़िता के पति ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका अपहरण किए जाने का गंभीर संदेह जताया है जबकि इस मामले में मुंबई की एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है गौरतलब है कि मिथिलेश के पति पवन मिश्रा हमेशा की तरह जब दोपहर करीब 1:00 बजे काम से घर लौटे तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देख दंग रह गए आस – पड़ोस में पूछताछ करने पर पता चला कि दोपहर लगभग 12:00 बजे सायन के मक्कावाड़ी जंक्शन स्थित ‘श्री गणेश कलेक्शन’ के पास मिथिलेश को आखिरी बार देखा गया था , उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला ।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी संतान न होने के कारण मिथिलेश पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रही थीं उन्होंने साल 2024 और 2026 में दो बार IVF (आईवीएफ) उपचार भी कराया था लेकिन वह असफल रहा पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी इसी कमजोर मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें अगवा कर लिया है जबकि परिजनों ने तिलक नगर स्टेशन , माटुंगा और सायन समेत कई संभावित जगहों पर खोजबीन की लेकिन सफलता न मिलने के बाद आखिरकार एंटॉप हिल पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले में पुलिस किस तरह से जांच कर इस केस को हल करती है ।