Hindi News / महाराष्ट्र

दिवा इलाके में अवैध पानी के कनेक्शन के खिलाफ ठाणे मनपा ऍक्शन 

Article Top Ad

ठाणे ( चांद्रभूषण विश्वकर्मा ) ।  ठाणे मनपा की दिवा प्रभाग समिति के अधिकार क्षेत्र में अवैध पानी के कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई ( एनफोर्समेंट ड्राइव ) चल रही है , इस अभियान के दौरान चार जगहों पर कुल आठ अवैध पानी के कनेक्शन काटे गए और बड़ी मात्रा में पाइप व अन्य सामान ज़ब्त किया गया , अभियान के दौरान भोलेनाथ नगर में 660mm व्यास वाली पानी की पाइपलाइन से तीन कनेक्शन काटे गए इसके अलावा शिवली नगर नाला के पास 350mm पाइपलाइन से दो कनेक्शन नागरा पेट्रोल पंप के पास 150mm पाइप लाइन से दो कनेक्शन और शिलफाटा में हवारे प्रोजेक्ट के सामने 250mm पाइपलाइन से एक कनेक्शन काटा गया ।
इस अभियान के दौरान सिंक HDPE पाइप और अलग अलग साइज़ के पाइप जैसे सामान जब्त किए गए जल आपूर्ति विभाग ने पुष्टि की कि कुल आठ अवैध कनेक्शन काटे गए ठाणे मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध पानी के कनेक्शन न लें और केवल आधिकारिक प्रक्रिया के ज़रिए ही कनेक्शन लें जल आपूर्ति विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad