Hindi News / महाराष्ट्र

सोलापुर में ‘ राष्ट्रीय शुद्धीकरण दिवस ‘ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Article Top Ad

 सोलापुर ।  हिंदवी स्वराज्य के दूसरे सरसेनापती नेताजी पालकर के ऐतिहासिक शुद्धीकरण ( घरवापसी ) को इस  350 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं , इस स्मृति में आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी के दिन को ‘ राष्ट्रीय शुद्धीकरण दिवस ‘ के रूप में मनाया गया , छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा आरंभ किए गए शुद्धीकरण अभियान की स्मृति में रविवार शाम को अशोक चौक स्थित पुराने वालचंद कॉलेज रोड पर चिप्पा मार्केट के पास ‘ लोटस मल्टीपर्पज हॉल ‘ में हिंदू जनजागृति समिति और हिंदू राष्ट्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

यह जानकारी हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य संगठक सुनील घनवट ने एक पत्रकार परिषद में दी , श्रमिक पत्रकार भवन में आयोजित इस पत्रकार परिषद में हिंदू जनजागृति समिति के राजन बुणगे , हिंदू राष्ट्र सेना के शहर संगठक आनंद मुसले और रवी गोणे आदि उपस्थित थे ।

गौरतलब है कि लोगों का मानना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के सरसेनापती नेताजी पालकर को मुगल सत्ता के दौरान औरंगजेब ने तलवार के डर से और अत्यधिक अत्याचार कर इस्लाम स्वीकार करने के लिए मजबूर किया था , लगभग 10 वर्षों के बाद मुगलों के चंगुल से बचकर वे रायगढ़ में शिवछत्रपति के पास आए , महाराज ने न केवल उनका विधिवत शुद्धीकरण कर उन्हें फिर से हिंदू धर्म में सम्मानजनक स्थान दिया , बल्कि अपनी बेटी का विवाह उनके बेटे से कराकर ‘ रोटी – बेटी व्यवहार ‘ भी स्थापित किया , छत्रपति के इस कार्यशील आदर्श को समाज के सामने रखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

लेकिन  350 वर्षों के बाद भी प्रलोभन धोखाधड़ी और ‘ लव जिहाद ‘ जैसे षड्यंत्रों के माध्यम से हिंदुओं का धर्मांतरण जारी है , इस पृष्ठभूमि में समाज में वैचारिक जागृति लाने के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियो द्वारा मार्गदर्शन किया गया ।

इसमें श्री क्षेत्र तुलजापुर के महंत मावजी नाथ ‘ हिंदू धर्म की महानता और धर्मांतरण क्यों नहीं करना चाहिए ’, हिंदू जनजागृति समिति के राज्य संगठक सुनील घनवट ‘ हिंदू राष्ट्र के लिए घर वापसी की आवश्यकता और आगे की दिशा ’, सामाजिक विश्लेषक तथा लेखा परीक्षक सर्वेश मेंहदले ‘ भारत की वर्तमान स्थिति और शुद्धीकरण अभियान की आवश्यकता ’, प्रज्ञापुरी ज्ञानपीठ के पीठासीन धर्माधिकारी प्रसाद पंडित ‘शुद्धीकरण विधि की विशेषताएं और लाभ’, तथा हिंदू राष्ट्र सेना के रवी गोणे ‘शुद्धीकरण कार्य के प्रत्यक्ष अनुभव’ विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए इस ऐतिहासिक कार्य में अपना योगदान देने और घरवापसी के कार्य को बल देने के लिए सभी हिंदू बंधुओं से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी से बड़ी संख्या में भाग लिए  |

Article Inline Ad
Article Bottom Ad