Hindi News / महाराष्ट्र

डोंबिवली स्टेशन पर देवदूत बनीं महिला टिकट कलेक्टर घायल यात्री को गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Article Top Ad
डोंबिवली ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) |  मध्य रेलवे की डोंबिवली स्टेशन पर तैनात हेड टिकट कलेक्टर (Head TC) श्रीमती वृशाली सावंत जाधव ने अपनी सूझबूझ संवेदनशीलता और फर्ज का परिचय देते हुए एक घायल महिला यात्री की जान बचाई , उन्होंने कुली (हमाल) का इंतजार किए बिना खुद घायल महिला को अपनी गोद में उठाया और समय पर इलाज दिलाकर इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की है ।
गौरतलब है कि बुधवार (5 अगस्त) को डोंबिवली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर एक लोकल ट्रेन आकर रुकी , ट्रेन से उतरते समय 23 वर्षीय महिला यात्री सुश्री पूजा का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ीं , स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण पीछे से उतर रहे अन्य यात्री भी पूजा के ऊपर गिर पड़े इस हादसे में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं और दर्द के मारे खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं , ड्यूटी पर तैनात हेड टिकट कलेक्टर वृशाली जाधव की नजर जैसे ही घायल पूजा पर पड़ी वह तुरंत मदद के लिए दौड़ीं उन्होंने स्टेशन अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए तुरंत रेलवे कुली को बुलाने का संदेश भिजवाया लेकिन पूजा की गंभीर हालत और असहनीय दर्द को देखकर वृशाली से रहा नहीं गया , कुली के आने का इंतजार करने में समय बर्बाद करने के बजाय उन्होंने पूजा को तुरंत अपनी गोद में उठा लिया ।
वृशाली घायल पूजा को गोद में लेकर सीधे स्टेशन प्रबंधक (स्टेशन मास्टर) के कार्यालय पहुंचीं वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद पूजा को तुरंत आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया समय पर इलाज मिलने से पूजा की हालत अब खतरे से बाहर है , मध्य रेलवे ने अपनी इस जांबाज और संवेदनशील कर्मचारी वृशाली सावंत जाधव के इस त्वरित कदम की जमकर सराहना की है रेलवे ने कहा कि वृशाली ने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर मानवता का जो फर्ज निभाया है उस पर पूरे रेल प्रशासन को गर्व है , इस घटना के बाद मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे लोकल ट्रेनों में चढ़ते और उतरते समय जल्दबाजी न करें और सावधानी बरतें , हमेशा पहले उतरने वाले यात्रियों को रास्ता दें ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके ।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad