Hindi News / क्राइम

मुंबई में नकली दूध का बड़ा खेल बेनकाब , अमूल – गोकुल की पैकेट में गंदा पानी मिलाकर बेच रहे थे मिलावटी दूध

Article Top Ad
मुंबई |  मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट -12 ने अमूल और गोकुल जैसी नामी दूध कंपनियों के नाम पर मिलावटी दूध बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है आरोपी असली दूध की पैकेट काटकर उसमें कुछ दूध निकालते थे और उसकी जगह अस्वच्छ पानी मिलाकर पैकेट को दोबारा सील कर बाजार में बेचते थे मामले की जांच करते हुए पुलिस ने वसई पूर्व में नकली दूध की पैकेट तैयार करने वाले कारखाने पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है , पुलिस को दहिसर इलाके में अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और गोकुल दूध की पैकेट में छेड़छाड़ कर मिलावट किए जाने की सूचना मिली थी , इसके बाद 9 जुलाई को कार्रवाई की गई जांच के दौरान पुलिस को नकली दूध की पैकेट सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जानकारी मिली और मुख्य आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया , मुख्य आरोपी से पूछताछ में वालीव फाटा, वसई पूर्व स्थित लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट में नकली अमूल दूध की पैकेट तैयार करने वाले कारखाने का खुलासा हुआ , क्राइम ब्रांच ने कारखाने पर छापा मारकर नकली पैकेट बनाने की मशीनरी, प्रिंटिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किया , जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी साल 2021 से मुंबई और उपनगरों में नकली दूध की पैकेट की सप्लाई कर रहा था |
 क्या – क्या हुआ बरामद ? 
 470 लीटर अमूल और गोकुल दूध करीब 13 हजार नकली खाली दूध की पैकेट प्लास्टिक सामग्री दूध में मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण करीब 10 लाख रुपये की मशीनरी 4 मोबाइल फोन पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 10 लाख 79 हजार 750 रुपये है ।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के नाम इस प्रकार है १ : भिक्षमया गंटा (42) २ :  सैदुलु यादया जंगिली (33) ३ :  यादया चंद्रया बतुल्ला (46) ४ :  रामूलू गुरुवर्य्य बोडूपल्ली (65) को गिरफ्तार किया है , यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवळे और सहायक पुलिस आयुक्त सदानंद राणे के मार्गदर्शन में की गई , क्राइम ब्रांच अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नकली पैकेट और मिलावटी दूध मुंबई व आसपास के किन – किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था और इस नेटवर्क में और कौन – कौन लोग शामिल हैं ।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad