Hindi News / क्राइम

ठाणे पुलिस ने 3 अवैध देसी पिस्तौल और 4 कारतूस के साथ 20 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

Oplus_16908288
Article Top Ad

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की वागले यूनिट 5 ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से 3 देसी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं गौरतलब है कि बरामद हथियारों और कारतूसों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार 800 रुपये बताई गई है ।

पुलिस की माने तो क्राइम ब्रांच की वागले यूनिट-5 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घोड़बंदर रोड स्थित पुराने ठाणे – नए ठाणे पार्क के सामने आने वाला है , सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध युवक को मौके पर ही दबोच लिया , ज्ञात हो कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल जावेद शेख (20), निवासी कल्याण पूर्व के रूप में हुई है , तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए , इस मामले में कासारवडवली पुलिस स्टेशन में भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

बता दे कि इस मामले में आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शरद पाटिल के नेतृत्व में जारी है , पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास ये अवैध हथियार कहां से आए और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था ।

अवैध हथियारों की बरामदगी से इलाके में सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस की जांच में और नए क्या खुलासे होते है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad