Hindi News / महाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में दुर्लभ ट्यूमर की सफल सर्जरी

Article Top Ad

ठाणे  ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) |  ठाणे महानगरपालिका के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 20 वर्षीय एक महिला मरीज के पेट से लगभग साढ़े आठ किलोग्राम वजन का दुर्लभ ट्यूमर सफलतापूर्वक ऑपरेशन के माध्यम से निकालकर एक बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है यह जानकारी अस्पताल की डॉ. स्वप्नाली कदम ने दी , गौरतलब है कि पिछले छह महीनों से यह महिला मरीज पेट संबंधी बीमारी के उपचार के लिए अस्पताल आ रही थी बता दे कि महिला के पेट में बाईं ओर लगातार दर्द तथा पेट फूलने की शिकायत थी जांच के दौरान पाया गया कि उसके पेट के बाईं ओर का हिस्सा श्रोणि (पेल्विस) से लेकर ऊपरी पेट तक एक बड़ी गांठ से घिरा हुआ था , सीटी स्कैन में लगभग डेढ़ फुट लंबी और एक फुट चौड़ी गांठ दिखाई दी , राहत की बात यह रही कि इस गांठ का शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था ।

अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने अत्यंत जटिल स्थान पर स्थित इस साढ़े आठ किलोग्राम वजन के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालने में सफलता प्राप्त की यह जटिल सर्जरी हाल ही में संपन्न हुई ।

इस ऑपरेशन को डॉ. वर्षा पाटील , डॉ. क्षितिज माने , डॉ. शुभम मोरे तथा उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया , सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण माने ने पूरी प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया , एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. विजय पाटील एवं डॉ. केतकी पटवर्धन के मार्गदर्शन में डॉ. संजना पाटील ने मरीज को सफलतापूर्वक एनेस्थीसिया दिया , अस्पताल की अधिष्ठाता डॉ. स्वप्नाली कदम तथा अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर का भी इस पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

बता दे कि सर्जरी के बाद मरीज की स्वास्थ्य स्थिति में संतोषजनक सुधार हुआ है ट्यूमर निकालने के बाद उसके शरीर का वजन लगभग 6 से 7 किलोग्राम कम हो गया है , चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार पेट के पिछले हिस्से (रेट्रोपेरिटोनियल क्षेत्र) में इतनी बड़ी गांठें अत्यंत दुर्लभ होती हैं चूंकि ऐसी गांठें किडनी, बड़ी रक्तवाहिनियों और अग्न्याशय जैसे महत्वपूर्ण अंगों के निकट होती हैं इसलिए उनकी सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है ऐसी जटिल परिस्थिति में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इस सफल सर्जरी को अंजाम देना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad