Hindi News / महाराष्ट्र

7 सितंबर को होगा ठाणे महानगरपालिका का लोकशाही दिवस नागरिक 22 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

Article Top Ad

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) |  ठाणे महानगरपालिका द्वारा अगला लोकतंत्र दिवस (लोकशाही दिन) सोमवार 7 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा इसकी जानकारी देते हुए महापालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायत एवं आवेदन 22 अगस्त 2026 तक यानी लोकतंत्र दिवस से 15 दिन पहले महापालिका भवन स्थित नागरिक सुविधा केंद्र में दो प्रतियों में जमा करें , महापालिका ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक आवेदन के साथ प्रपत्र-1 (ब) संलग्न करना अनिवार्य होगा यह प्रपत्र नागरिक सुविधा केंद्र पर उपलब्ध कराया गया है ।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 26 सितंबर 2012 के परिपत्र के अनुसार, दिसंबर 2012 से लोकतंत्र दिवस के दिन सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते , नागरिकों को अपनी शिकायत निर्धारित तिथि से 15 दिन पहले दो प्रतियों में संबंधित कार्यालय में जमा करना आवश्यक है , महापालिका मुख्यालय में आयोजित होने वाले इस लोकतंत्र दिवस  (लोकशाही दिन)  में केवल उन्हीं मामलों पर सुनवाई की जाएगी, जो पहले संबंधित परि मंडल (वार्ड) लोकतंत्र दिवस  (लोकशाही दिन)  में प्रस्तुत किए जा चुके हों तथा जिन पर एक माह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हो , ऐसे मामलों में आवेदन करते समय नागरिकों को परि मंडल लोकतंत्र दिवस में प्राप्त टोकन नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य होगा ।

महापालिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक आवेदन में केवल एक ही शिकायत स्वीकार की जाएगी , एक से अधिक शिकायतों वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे  इसके अलावा सेवा – संबंधी (आस्थापना) मामले , न्यायालय या लोकायुक्त के समक्ष लंबित प्रकरण , सूचना के अधिकार (RTI) के अंतर्गत आने वाले विषय , राजनीतिक दलों , नगरसेवकों या किसी संस्था के लेटर हेड पर दिए गए आवेदन , जिन मामलों में अंतिम उत्तर दिया जा चुका है या दिया जाना प्रस्तावित है तथा व्यक्तिगत प्रकृति की शिकायत न होने वाले आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे , महापालिका प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है ताकि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार विचार किया जा सके ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad