स्वतंत्र आवाज़ • निष्पक्ष खबर
NEWS • TRUTH • PEOPLE
✦ स्वतंत्र पत्रकारिता

खबर वही,
जो सच के साथ हो।

बिना दबाव • बिना पक्षपात
जनता की आवाज़, जनता तक

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ
INDEPENDENT NEWS
Hindi News / क्राइम

मुंबई के डांस बार की युवतियों को देह व्यापार करवाने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार

Article Top Ad

*ठाणे क्राइम ब्रांच की अनैतिक मानव वाहतूक शाखा की कार्रवाई दो पीड़ित युवतियों का रेस्क्यू* 

*ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा )* । मुंबई के नामचीन डांस बार और ऑर्केस्ट्रा बार में काम करने वाली युवतियों को कथित तौर पर देह व्यापार के लिए ग्राहकों तक पहुंचाने वाले गिरोह के खिलाफ ठाणे पुलिस की अनैतिक मानव वाहतूक शाखा ने कार्रवाई की है , पुलिस ने एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है जबकि उसके चंगुल से दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है ।

सामाजिक कार्यकर्ता व सबसे तेज के संचालक डा . वीनू वर्गिस ने बताया कि उनकी टीम व ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय की अनैतिक मानव वाहतूक शाखा (AHTC) को गुप्त सूचना मिली थी कि वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन की सीमा में मुलुंड चेक नाका एस.जी. बर्वे रोड MIDC कॉम्प्लेक्स स्थित गोपाल आश्रम होटल के पास एक महिला एजेंट डांस बार में काम करने वाली युवतियों को ग्राहकों के लिए लेकर आने वाली है ।

Oplus_16908288

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बोगस ग्राहक और पंचों की मदद से जाल बिछाया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध महिला एजेंट को हिरासत में लिया और उसके साथ मौजूद दो युवतियों को रेस्क्यू किया ।

*कई महीनों से नेटवर्क चलाने का आरोप* 

गौरतलब है कि प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरफ्तार महिला एजेंट कथित तौर पर दहीसर , बोरीवली और मीरा – भाईंदर क्षेत्र के विभिन्न डांस बार और ऑर्केस्ट्रा बार में काम करने वाली युवतियों के फोटो ग्राहकों को भेजती थी और उन्हें देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराने का काम करती थी ।

*पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है जांच में मुख्य रूप से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि—* 

– इस कथित सेक्स रैकेट में महिला एजेंट के साथ और कौन – कौन लोग जुड़े हैं ?

– अब तक कितनी युवतियों को ग्राहकों तक पहुंचाया गया ?

– रेस्क्यू की गई दोनों युवतियां मुंबई और मीरा – भाईंदर के किन – किन बार में काम करती थीं ?

– इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बार संचालकों या एजेंटों की भूमिका क्या है ?

*BNS और PITA एक्ट के तहत हुई कार्रवाई*

ठाणे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला एजेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और PITA एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है वहीं रेस्क्यू की गई दोनों युवतियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा की जा रही है ।

यह कार्रवाई ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों और क्राइम ब्रांच के ACP मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में अनैतिक मानव वाहतूक शाखा की औवरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंजली आंधळे र उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही , फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला एजेंट से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad