Hindi News / महाराष्ट्र

दिवा में बढ़े अवैध निर्माण उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : एडवोकेट रोहिदास मुंडे

Article Top Ad

 दिवा  (चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) |  ठाणे महानगरपालिका की दिवा प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद पर शिंदे गुट के नगरसेवक दीपक जाधव की नियुक्ति के बाद दिवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण होने का आरोप लगाया गया है शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) कल्याण ग्रामीण के उपजिल्हाप्रमुख एडवोकेट रोहिदास मुंडे ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है , मुंडे का आरोप है कि दिवा के विभिन्न क्षेत्रों में बिना अनुमति इमारतों , दुकानों (गालों ), शेड तथा अन्य प्रकार के अवैध निर्माण खुलेआम किए जा रहे हैं इससे ठाणे महानगरपालिका के निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं  ,  उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण एक ही दिन में खड़े नहीं हो जाते , जब संबंधित प्रभाग कार्यालय , निर्माण विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में यह कार्य चल रहा था तब समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसकी गहन जांच आवश्यक है यदि किसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहे हैं तो संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए ।

एडवोकेट रोहिदास मुंडे ने महाराष्ट्र सरकार , ठाणे महानगरपालिका आयुक्त तथा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि दिवा क्षेत्र के सभी अवैध निर्माणों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए , उन्होंने यह भी मांग की कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों ने लापरवाही बरती हो अथवा मिलीभगत कर ऐसे अवैध निर्माणों को संरक्षण दिया हो उनके विरुद्ध तत्काल विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ – साथ कानून के अनुसार आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाए  , मुंडे ने आगे कहा कि यदि जांच में यह सिद्ध होता है कि किसी जनप्रतिनिधि ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध निर्माणों को संरक्षण दिया है या उसमें प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए , उन्होंने कहा कि दिवा के नागरिकों की सुरक्षा नियोजित विकास और कानून के शासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना आवश्यक है अब देखना यह है की मुंडे की इस मांग पर ठाणे मनपा कितना गंभीर कदम उठाती है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad