मुंबई । भांडूप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को सोलापुर से गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ भांडूप पुलिस स्टेशन में हत्या , हत्या के प्रयास और डकैती जैसे तीन गंभीर मामले दर्ज हैं , पुलिस की माने तो आरोपी 1997 से फरार था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था , मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिली गोपनीय सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी का ठिकाना सोलापुर में होने की पुष्टि हुई जिसके बाद भांडूप पुलिस की टीम ने सोलापुर में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
ज्ञात हो कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
29 साल बाद कानून के शिकंजे में
गौरतलब है कि लंबे समय से फरार आरोपी को तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर भांडूप पुलिस ने खोज निकाला इस कार्यवाही को भांडुप पुलिस की महत्वपूर्ण कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि हत्या व हत्या के प्रयास और डकैती जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने पुराने मामले को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ किया है बताया जा रहा है कि भांडूप पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम को मजबूती मिली है , अब देखना यह है कि भांडुप पुलिस इस तरह से और कितने पुराने केस में फरार आरोपी यो को गिरफ्तार करने में कामयाब होती है ।