ठाणे | मराठी भाषा अभियान को मिला जोरदार समर्थन 17 अगस्त को 1.10 लाख विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र मुंबई महाराष्ट्र में मराठी भाषा के प्रचार – प्रसार और गैर – मराठी भाषी नागरिकों को बुनियादी मराठी सिखाने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे मराठी भाषा कार्यशाळा अभियान’ लगातार चर्चा में है , परिवहन मंत्री प्रताप बाबुराव सरनाईक ने अभियान की सफलता और मराठी भाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं , मंत्री के अनुसार अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है , अब तक करीब 70 हजार विद्यार्थियों ने प्रमाणपत्र के लिए पंजीकरण कराया है और 17 अगस्त तक यह संख्या लगभग 1.10 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है , इसी दिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के हाथों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने की तैयारी है ।
राजनीति बाद में भाषा पहले ’प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरनाईक ने कहा कि उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी नागरिक रहते हैं और कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि मराठी भाषा अभियान चलाने से वोट पर क्या असर पड़ेगा , इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजनीति में जीत – हार होती रहती है लेकिन मराठी भाषा और महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए वे पीछे नहीं हटेंगे , उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी भाषा या समुदाय के खिलाफ नहीं है इसका उद्देश्य महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों को मराठी भाषा से जोड़ना और स्थानीय भाषा के प्रति सम्मान बढ़ाना है , तीन महीने में बेसिक मराठी सिखाने का लक्ष्य अभियान के तहत गैर – मराठी भाषी नागरिकों और विद्यार्थियों को तीन महीने में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली बुनियादी मराठी सिखाने पर जोर दिया जा रहा है , इस पहल में राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ सहित विभिन्न संस्थाओं के सहयोग की जानकारी दी गई है , मंत्री सरनाईक ने कहा कि मराठी भाषा का सम्मान किसी के विरोध में नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की भाषा और संस्कृति को मजबूत करने की पहल है |