स्वतंत्र आवाज़ • निष्पक्ष खबर
NEWS • TRUTH • PEOPLE
✦ स्वतंत्र पत्रकारिता

खबर वही,
जो सच के साथ हो।

बिना दबाव • बिना पक्षपात
जनता की आवाज़, जनता तक

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ
INDEPENDENT NEWS
Hindi News / क्राइम

YouTube से सीखा नकली नोट बनाने का तरीका हैदराबाद में 3 आरोपी गिरफ्तार ….

Article Top Ad

हैदराबाद | सोशल मिडिया के दौर में लोग आये दिन यूट्यूब से कुछ सिख कर आगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में डालते रहते है ऐसे में YouTube और सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाने और उनकी छपाई करने वाले एक गिरोह का मामला हैदराबाद पुलिस ने प्रकाश में लाया है , पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नकली नोटों की छपाई कर बाजार में चलाते थे पुलिस ने इसके पास से करीब ₹2.11 लाख की कीमत के 1,324 नकली नोट भी बरामद किए गए हैं ।
गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक अंडा सप्लायर (झोमेटो कर्मचारी), रैपिडो चालक और ऑटो चालक शामिल हैं जांच में सामने आया कि ये आरोपी दिनभर सामान्य नागरिकों की तरह काम कर परिवार का गुजारा करते थे , जबकि रात के समय नकली नोटों की छपाई और उन्हें बाजार में चलाने का काम करते थे ।
ज्ञात हो कि शमशाबाद जोन की टास्क फोर्स और बालापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से ₹500, ₹200 और ₹100 के नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, स्कैनर और विशेष कागज भी जब्त किए है ।
पुलिस की माने तो आरोपियों ने किसी संगठित आपराधिक गिरोह की मदद के बिना इंटरनेट पर वीडियो देखकर नकली नोट तैयार करने की तकनीक सीखी थी इस मामले में एक अन्य संदिग्ध आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है , पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने नकली नोट तैयार किए और उन्हें बाजार में कहां – कहां चलाए है अब देखना यह दिलचस्प होगा की हैदराबाद पुलिस इस मामले की जड़ तक जाकर और क्या नए खुलासे करती है ?

Article Inline Ad
Article Bottom Ad