Hindi News / क्राइम

कलवा स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरने के बाद भिवंडी के 17 साल के किशोर की मौत

Article Top Ad
भिवंडी  |   भिवंडी का रहने वाला एक 17 साल का लड़का अपने दोस्त के साथ मुंबई जाते समय कलवा रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरकर मर गया सूत्रों के मुताबिक बाला कंपाउंड का रहने वाला मोहम्मद फजल अंसारी अपने दोस्त के साथ मुंबई घूमने निकला था , और शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे कल्याण – मुंबई लोकल ट्रेन में चढ़ा था , जब ट्रेन कलवा के पास पहुँच रही थी तो बताया जा रहा है कि अंसारी ट्रेन के दरवाज़े के पास खड़ा था अचानक उसका हाथ छूट गया और वह चलती ट्रेन से गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं ।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad