मुंबई | डिजिटल दुनिया के बढ़ते क्रेज में अब डिजिटल ठगी का लोग ज्यादा शिकार हो रहे है ऐसे में मुंबई पुलिस के नॉर्थ साइबर पुलिस स्टेशन ने एक ऐसे ही गैंग का पर्दाफाश किया है जो गैंग लोगो से डिजिटल ठगी करते थे ज्ञात हो कि इस शातिर गैंग ने एक 68 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक को उनके खिलाफ ₹238 करोड़ के झूठे मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर करीब ₹1.12 करोड़ की भारी – भरकम ठगी की थी , जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के पास से निम्नलिखित चीजें जब्त की हैं 20 मोबाइल फोन 2 लैपटॉप 25 बैंक खाते (म्यूल अकाउंट्स ) और ठगी से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किये है गौरतलब है कि पुलिस की इस कार्यवाही को बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है लेकिन देखना अब दिलचस्प होगा कि इस केस में पुलिस की जांच में और क्या नए खुलासे होते है ?
आई आई टी ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर भी शामिल ……
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में एक IIT दिल्ली का ग्रेजुएट (वेब डेवलपर) और एक प्राइवेट बैंक का ऑपरेशन मैनेजर है और ये लोग ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए फर्जी सिम कार्ड, बैंक खाते ( म्यूल अकाउंट्स ) और ओटीपी – सक्षम हैंडसेट की व्यवस्था करने का काम करते थे ।