Hindi News / महाराष्ट्र

रेल्वे में बांदल चाळी का पहले पुनर्वास फिर निष्कासन

Oplus_16908288
Article Top Ad

विधायक संजय केळकर की सफल मध्यस्थता रेल प्रशासन ने मानी मांग 

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । ठाणे रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बांदल चाळ के रहिवासियों को बड़ी राहत मिली है नियोजित नए रेलवे स्टेशन के निर्माण से प्रभावित होने वाले बांदल चाल के परिवारों का पहले उचित पुनर्वास किया जाएगा और उसके बाद ही चाल को हटाया जाएगा विभागीय रेलवे प्रबंधक श्री मीना ने विधायक संजय केळकर की मांग को स्वीकार करते हुए इस बात पर सहमति जताई है , ठाणे रेलवे स्टेशन के पास पिछले करीब 60 वर्षों से बांदल चाल स्थित है जहां लगभग 50 परिवार रहते हैं , रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित विस्तार और नए स्टेशन के निर्माण की योजना में यह चाल प्रभावित होने वाली है , रेलवे प्रशासन की ओर से रहिवासियों को मकान खाली करने की नोटिस दिए जाने के बाद उनमें चिंता का माहौल था ।

गौरतलब है कि इसके बाद रहिवासियों ने विधायक संजय केळकर से मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की थी विधायक केळकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष लगातार इस मुद्दे को उठाया ,बता दे कि विधायक संजय केळकर ने बांदल चाल के रहिवासियों के साथ विभागीय रेलवे प्रबंधक मीना और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने स्पष्ट मांग रखी कि पहले प्रभावित परिवारों का उचित पुनर्वास किया जाए और उसके बाद ही चाल को निष्कासित किया जाए , बता दे कि रेल प्रशासन ने विधायक केळकर की इस मांग को स्वीकार कर लिया गया । ज्ञात हो कि निर्णय के बाद बांदल चाल के रहिवासियों ने राहत की सांस ली और विधायक संजय केळकर का आभार व्यक्त किया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad